पति की हत्या में पत्नी को किया गिरफ्तार
जगदीशपुर। देवघर मोती टोला से एक महिला को अपने ही पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया

जगदीशपुर। निज संवाददाता भोजपुर की जगदीशपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के देवघर मोती टोला से एक महिला को अपने ही पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर घर से की। गिरफ्तार महिला स्व. जयप्रकाश सिंह उर्फ सतेंद्र सिंह की पत्नी सीमा देवी है। बता दें कि बीते 13 मई को संपत्ति विवाद में सनकी बेटे ने तलवार से काट अपने ही पिता की नृशंस तरीके से हत्या कर दी थी। खेत पर काम करने गये मृतक देवघर मोतीटोला गांव निवासी 50 वर्षीय किसान जयप्रकाश सिंह उर्फ सत्येंद्र सिंह पर उनके ही पुत्र विष्णु ने पीछे से तलवार से हमला कर दिया था।
इसमें उनकी मौत हो गई। इसके बाद वह अपने घर पहुंच खून लगा टी शर्ट व हाफ पैंट बदल कर दूसरा कपड़ा पहन अपनी मां के साथ घर से भाग निकला था। इस मामले में पुत्र अब भी फरार चल रहा है। दलित परिवार की छह झोपड़ियां जलीं शाहपुर। प्रखंड की सहजौली पंचायत के शाहपुर-करनामेपुर रोड पर स्थित सहजौली डेरा दलित बस्ती में अचानक रविवार की शाम आग लगने से आधा दर्जन से अधिक दलित परिवारों की झोपड़ियां जलकर राख में तब्दील हो गईं। आग की लपटें इतनी भायावह थीं कि आग पर काबू पाने के लिए शाहपुर से फायर बिग्रेड की मांग की गई। हालांकि तब तक झोपड़ीनुमा अवास में रखे अनाज, खाट, बिछावन, बर्तन और बाइक जलकर राख हो गई। पीड़ित परिवारों में बिहारी पासवान, चंद्रमा पासवान, विक्रमा पासवान, सिपाही पासवान, सिपाही पासवान, संतोष पासवान शामिल हैं। पीड़ित परिवारों को हुई क्षतिपूर्ति का आकलन करने व समुचित सहायता राशि तत्काल मुहैया कराने की मांग जदयू नेता दिनेश कुमार ओझा ने जिला प्रशासन से की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।