Demand for Sports Ground Wall in Sankraod Village by Social Organization खेल मैदान के नामकरण की उठी मांग, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsDemand for Sports Ground Wall in Sankraod Village by Social Organization

खेल मैदान के नामकरण की उठी मांग

Bagpat News - समाजसेवी संस्था नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति ने केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से सांकरौद गांव में खेल मैदान की चारदीवारी बनाने की मांग की है। उन्होंने इस मैदान को चौधरी अजीत सिंह खेल स्टेडियम के रूप में...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतMon, 19 May 2025 02:32 AM
share Share
Follow Us on
खेल मैदान के नामकरण की उठी मांग

समाजसेवी संस्था नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति ने केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से सांकरौद गांव में स्थित खेल मैदान की चारदीवारी करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सांकरौद गांव में लगभग 7,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैली भूमि को खेल मैदान के रूप में संरक्षित करने की मांग उठी है। नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति के महासचिव देवेन्द्र धामा ने केंद्रीय मंत्री से इस मैदान का नामकरण पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह के नाम पर करते हुए इसे चौधरी अजीत सिंह खेल स्टेडियम घोषित करने की भी अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को खेलों के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा और क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।