Devotees Gather for Auspicious Viewing of Neelkanth Bird on Vijayadashami पक्षी के रूप में धरती पर पधारे थे भगवान शिव, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsDevotees Gather for Auspicious Viewing of Neelkanth Bird on Vijayadashami

पक्षी के रूप में धरती पर पधारे थे भगवान शिव

अररिया में विजयादशमी पर नीलकंठ पक्षी का दर्शन शुभ माना जाता है। नानू बाबा द्वारा मां खड्गेश्वरी काली मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ ने नीलकंठ का दर्शन किया। भक्त मानते हैं कि नीलकंठ के दर्शन से भाग्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSun, 13 Oct 2024 11:48 PM
share Share
Follow Us on
पक्षी के रूप में धरती पर पधारे थे भगवान शिव

अररिया, वरीय संवाददाता विजयादशमी के पक्षी नीलकंठ का दर्शन को शुभ माना जाता है। वर्षों से साधक नानू बाबा द्वारा विजयादशमी दर्जनों निलकंठ उड़ाया  जाता है। शनिवार को विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी काली मंदिर में नीलकंठ का दर्शन के लिए भक्तों की काफी भीड़ देखी गयी। इस दौरान हजारों भक्तों ने नीलकंठ का दर्शन किये। इसके बाद मां खड्गेश्वरी के साधक नानू बाबा ने नीलकंठ को उड़ा दिये। नानु बाबा ने बताया कि दशहरा के नीलकंठ पक्षी को भगवान का प्रतिनिधि माना गया है। दशहरा पर्व पर इस पक्षी के दर्शन को शुभ  व भाग्य को जगाने वाला माना जाता है। जिसे दशहरे के दिन हर व्यक्ति नीलकंठ का दर्शन करना चाहते है। नीलकंठ पक्षी के दर्शन हो जाने से भक्तों का दिन हमेशा शुभ कार्य बनता रहता है। इस दिन नीलकंठ के दर्शन होने से घर के धन-धान्य में वृद्धि होती है, व फलदायी एवं शुभ कार्य घर में अनवरत् होते रहते हैं। मौके अरुण मिश्र, अखिलेश दास, शशिकांत दूबे, शंकर माली, गुड्डू सिंह, मनोज मिश्र, गब्बर कुमार, हेमंत कुमार हीरा, रौशन दूबे आदि भक्तगण मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।