High-Speed Train Trial on Newly Constructed Araria-Galgaliya Rail Line Marks Historic Moment अररिया : नया अररिया के सपनों को साकार करेगा अररिया- गलगलिया रेलखंड, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsHigh-Speed Train Trial on Newly Constructed Araria-Galgaliya Rail Line Marks Historic Moment

अररिया : नया अररिया के सपनों को साकार करेगा अररिया- गलगलिया रेलखंड

अररिया, निज संवाददाता। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने अररिया-गलगिलया रेलखंड पर हाई स्पीड ट्रेन का स्पीड ट्रायल किया। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह उनका सपना था। इस रेलखंड से...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 17 June 2025 03:38 AM
share Share
Follow Us on
अररिया : नया अररिया के सपनों को साकार करेगा अररिया- गलगलिया रेलखंड

अररिया, निज संवाददाता। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे सोमवार को नवनिर्मित अररिया-गलगिलया रेलखंड पर हाई स्पीड ट्रेन चलाकर स्पीड ट्रायल किया गया। इस ट्रेन में सांसद प्रदीप कुमार सिंह भी अपने समर्थकों के साथ गलगलिया तक सफर किया। सांसद ने इस पल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह रेलखंड उनका सपना था जो अब साकार हो गया है और जल्द ही यह आम जन के लिए शुरू हो जाएगी। यह रेलखंड नया अररिया,विकसित अररिया के निर्माण की अति महत्वपूर्ण कड़ी है।इसके लिए वे बीते कई वर्षों से प्रयासरत थे। कई बार लोकसभा में इस रेलखंड को लेकर चर्चा की। रेलमंत्री से मिलकर इसे अतिशीघ्र पूरा करवाने का आग्रह किया।

इस रेलखंड पर सफर कर हमने न सिर्फ जनता से किया वादा पूरा बल्कि इस रेलखंड पर तेज रफ्तार से दौड़ती ट्रेन अररिया के विकास को नई गति देने वाला है। रेल में सफर के दौरान सांसद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस रेलखंड के शुरू हो जाने अररिया से बंगाल तक का सफर आसान होने के साथ ही जिला में व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।इस रेल खंड पर की गयी यात्रा को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। सांसद ने कहा कि इस दौरान जगह-जगह पर स्टेशन के बाहर खड़े आमजन की खुशी को देखकर बस यही लगता है मोदी है तो मुमकिन है, भाजपा है तो भरोसा है। अररिया-गलगलिया रेलखंड पर चलाई गई हाई स्पीड पेसेंजर ट्रेन में रेलवे के तमाम वरीय अधिकारियों के साथ, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा,अजय झा, समर सिंह,आकाश राज, अमन राज, राजा मिश्रा, जुबैर आलम के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।