Koshi Province Defeats Nepal Police Club by 37 Runs in Cricket Match कोशी प्रदेश टीम ने नेपाल पुलिस क्लब को 37 रनों से हराया, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsKoshi Province Defeats Nepal Police Club by 37 Runs in Cricket Match

कोशी प्रदेश टीम ने नेपाल पुलिस क्लब को 37 रनों से हराया

विराटनगर के बैजनाथपुर स्थित गिरिजा प्रसाद कोइराला अंतराष्ट्रीय क्रिकेट रंगशाला में कोशी प्रदेश टीम

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाWed, 30 April 2025 03:43 AM
share Share
Follow Us on
कोशी प्रदेश टीम ने नेपाल पुलिस क्लब को 37 रनों से हराया

विराटनगर के बैजनाथपुर स्थित गिरिजा प्रसाद कोइराला अंतराष्ट्रीय क्रिकेट रंगशाला में कोशी प्रदेश टीम के 93 रन के जवाब में नेपाल पुलिस क्लब 56 रनों पर सिमटी

जोगबनी, हि प्र

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन अधिकारी की स्मृति में विराटनगर के बैजनाथपुर स्थित गिरिजा प्रसाद कोइराला अंतराष्ट्रीय क्रिकेट रंगशाला में खेले गए समूह बी अंतर्गत प्रथम लीग खेल में नेपाल पुलिस क्लब को 37 रन से हराकर कोशी प्रदेश जीत दर्ज की। टॉस हारकर बैटिंग के लिए उतरी कोशी प्रदेश के टीम निर्धारित 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 93 रन बनाये। कोशी प्रदेश के खिलाड़ी रूपक बराल सर्वाधिक 29 रन बनाये। जवाब में उतरी नेपाल पुलिस क्लब 24 ओवर पांच बॉल पर 56 रनों पर सिमट गयी। पुलिस के ओर से किसी खिलाड़ी ने दोहरा अंक भी नहीं बना सके। कोशी प्रदेश का खिलाड़ी प्रेम कामत नौ ओवर में 15 रन देकर पांच महत्वपूर्ण विकेट लिए। इसे प्लेयर ऑफ दी मैच का पुरस्कार मोरंग खेलकूद समिति का अध्यक्ष सूरज श्रेष्ठ के हाथों दिया गया। आयोजक के ओर से जानकारी देते हुए पुष्पराज थपलिया ने बताया कि बुधवार को अगला मैच कोशी प्रदेश तथा भारत ने असम क्लब के बीच खेला जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।