Police Arrest Two Drug Traffickers in Farbisganj During Vehicle Check फारबिसगंज : स्मैक, देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsPolice Arrest Two Drug Traffickers in Farbisganj During Vehicle Check

फारबिसगंज : स्मैक, देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

फारबिसगंज में पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार के निर्देशन में विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। मनीष कुमार रजक से 6 ग्राम स्मैक और प्रदीप मंडल से 10 लीटर देशी शराब बरामद...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSun, 4 May 2025 04:55 AM
share Share
Follow Us on
फारबिसगंज : स्मैक, देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

फारबिसगंज, एक संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार के दिशा-नर्दिेश पर अपराध नियंत्रण एवं मादक पदार्थ की बरामदगी को लेकर चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने स्मैक और देशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अवर निरीक्षक अमरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा प्रखंड के हरिपुर स्थित भालपट्टी मोड़ के पास से वाहन चेकिंग के क्रम में एक बजाज पल्सर बाईक जिसका नंबर बीआर 38एड़ी/ 3338 पर सवार मनीष कुमार रजक (26वर्ष) पिता श्यामानंद रजक ग्राम परवाहा वार्ड नंबर-12 थाना फारबिसगंज निवासी के पास से कुल छह ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है।

इस संदर्भ में फारबिसगंज थाना मामला दर्ज कर उक्त बरामदगी के संबंध में बैकवर्ड लिंकेज फॉरवर्ड लिंकेज स्थापित की जा रही है। तथा इस बरामदगी के चैन को जोड़कर इस चैन को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावे पुलिस अवर निरीक्षक अमरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर प्रखंड के सैफगंज चौक स्थित मुसहरी वार्ड नंबर-12 से प्रदीप मंडल (35 वर्ष) पिता स्व. जगदीश मंडल ग्राम मुसहरी वार्ड नंबर 12 को कुल 10 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस संदर्भ में फारबिसगंज थाना में अलग-अलग मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।