महसेली गांव में अभियुक्तों के घर पर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
रानीगंज के बौसीं पुलिस ने महसेली गांव में हमला करने के आरोप में फरार अभियुक्तों के घर इश्तिहार चिपकाया। पुलिस ने नरेश, पंकज, विकास, दीपक, सीपक पासवान और निर्मला देवी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी...
Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाFri, 11 April 2025 11:10 PM

रानीगंज। एक संवाददाता शुक्रवार को बौसीं पुलिस ने थाना क्षेत्र के महसेली गांव में बौसीं थाना कांड संख्या 92/23 में पुलिस पर हमला करने के मामले को लेकर बौसीं पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्तों के घर जाकर ढोल बजवाकर इश्तिहार चिपकाया। पुलिस ने दर्ज केस के अभियुक्तों में फरार चल रहे नरेश पासवान, पंकज पासवान, विकास पासवान, दीपक पासवान, सीपक पासवान, और निर्मला देवी के घर इश्तिहार चिपकायी। बौसीं थानाध्यक्ष विकास पावसन ने बताया की यदि जल्द ये अभियुक्क्त आत्मसमर्पण नहीं करते है तो अब इनके घरों की कुर्की-जब्ती की जायेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।