Farmers Block Roads for Drying Corn Increasing Accident Risks मक्के की फसल तैयार होते ही उसे सड़क पर सुखाने लगे किसान, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsFarmers Block Roads for Drying Corn Increasing Accident Risks

मक्के की फसल तैयार होते ही उसे सड़क पर सुखाने लगे किसान

रानीगंज में किसान मक्के की फसल सुखाने के लिए सड़कों का अतिक्रमण कर रहे हैं, जिससे आवागमन में परेशानी और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन इस समस्या की अनदेखी कर रहा है, जबकि थानाध्यक्ष ने सड़क...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाWed, 23 April 2025 04:57 AM
share Share
Follow Us on
मक्के की फसल तैयार होते ही उसे सड़क पर सुखाने लगे किसान

सड़क के खलिहान बनने से आमजन परेशान, हादसे की बढ़ी आशंका आधे से अधिक सड़कों पर रहता है मक्का किसानों का कब्जा

कई जगहों पर सड़क पर ही होती है मक्के की तैयारी

रानीगंज। एक संवाददाता

बीते कुछ दिनों से मक्के की फसल की कटाई शुरू हो चुकी है। किसान मक्के को सुखाने के लिए सड़कों का अतिक्रमण करने लगे हैं। किसान मक्के को सड़क के आधे से अधिक हिस्से पर फैलाकर रखते हैं और बगल में पत्थर, लकड़ी आदि के बोल्डर रख देते है। इससे सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। किसानों द्वारा सड़क पर मक्का सुखाना शुरू कर दिया है। ऐसा लगता है जैसे सड़क ही खेत खलिहान बन गया है। सड़क पर मक्का रहने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। सड़कों पर मकई सुखाने से वाहन चालकों को आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है । किसान तो अपना लाभ उठाते हैं लेकिन राहगीर के लिए यातायात कष्टकारी साबित हो रहा है। आये दिन सड़क दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वही प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। रानीगंज-फारबिसगंज स्टेट हाइवे 77 रानीगंज- अररिया एनएच 327 ई पर वन वे हो गया है। सड़क पर मक्का सुखाने के कारण हर साल सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत होती है। लेकिन प्रशासन मूकदर्शक है। रानीगंज- फारबिसगंज मार्ग में बिस्टोरिया से मिर्जापुर तक सड़क मार्ग में हर तरफ मकई की फसल सड़क पर पड़ी रहती है। मकई के बगल में बड़ा बड़ा रोड़ा पत्थर, ईट रख दिया जाता है ताकि वाहन मकई के तरफ नहीं आए। जो किसी भी सवार के लिए जानलेवा बन जाता है। यदि कोई मोटरसाइकिल व साइकिल सवार को सड़क पर आमने सामने से यदि कोई वाहन आ जाए तो सवार को जान बचाना भी मुश्किल हो जाता है। साइड लेने के चक्कर में कई बार मोटरसाइकिल वह साइकिल सवार मकई पर फिसल गया है। इससे गंभीर चोटें भी आई है। वही सरकारी कर्मी व स्थानीय प्रशासन इस होकर रोज गुजरते हैं लेकिन किसी ने इसे रोकने या मना करने की जहमत नहीं उठाई। बस मू दर्शक बने रहते हैं। ऐसे में किसानों को भी चाहिए कि किसी की दुर्घटना का कारण न बने। सड़क यातायात के लिए मक्के सुखाने के लिए नहीं। यही नहीं पिछले साल मिर्जापुर के समीप मक्का सूखने के दौरान रानीगंज के एक एएनएम की मौके पर ही मौत हो गयी थी।

बोले थानेदार:

रानीगंज थानाध्यक्ष रवि रंजन ने बताया कि लोग सड़क पर मक्का न सूखाएं। सड़क पर मक्का सुखाने वालों पर कार्रवाई की जायेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।