Renu Mati s Stars Amar Anand and Priya Raj Shine with Their Popular Chhath Songs अमर व प्रिया के छठ गीतों की जिले में मची है धूम, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsRenu Mati s Stars Amar Anand and Priya Raj Shine with Their Popular Chhath Songs

अमर व प्रिया के छठ गीतों की जिले में मची है धूम

अररिया में छठ पर्व के दौरान अमर आनंद और प्रिया राज के छठ गीतों की धूम मची है। इनकी आवाज हर जगह गूंज रही है। दोनों ने पहली बार छठी मैया के लिए गीत गाए हैं और उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है। अमर आनंद और...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाMon, 4 Nov 2024 11:53 PM
share Share
Follow Us on
अमर व प्रिया के छठ गीतों की जिले में मची है धूम

अररिया, वरीय संवाददाता लोक आस्था का महापर्व के मौके पर इन दिनों रेणु माटी के लाल अमर आनंद व प्रिया राज के छठ गीतों की धूम मची है। हर तरफ इनकी सुमधुर आवाज की चर्चा है। सबसे बड़ी बात ये कि इन दोनों के छठी मैया के गीत यू ट्यूब, ओटीटी प्लेटफार्म ही नहीं शहर के चौक-चौराहे शहर के चौक चौराहे, दुकानों से लेकर गांव के चौपालों तक गूंज रहे हैं। लोग मोबाइल के जरिये भी इसे बड़े चाव से सुन रहे हैं। हिन्दी, मैथिली के साथ-साथ भोजपुरी भाषा में सैकड़ों गीत गाकर अपनी अलग पहचान बना चुके अमर आनंद व प्रियाराज की जोड़ी ने पहली बार छठ मैया की गीत गाये हैं। ...जोड़े-जोड़े सुपवा, ...हे छठी मैया, ... सुरुज देखइहें जैसी सुमधुर छठ गीत सुनकर छठव्रती भावविभोर हैं।

मैथिली फिल्म ‘विद्यापति में अमर ने दी है आवाज:

बता दें कि अमर आंनद सुर संग्राम प्रथम सीजन में फाइनलिस्ट रह चुका है। मैथिली के अलावा कई भोजपुरी गीतों में वे गा रहे हैं। भोजपुरी को लेकर वे काफी एक्साइटेड भी हैं। उनके बहुत सारे गाने भोजपुरी में रिकॉर्ड किए हैं। हाल में विद्यापति पर आधारित मैथिली फिल्म में उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग किया है। बिहार सरकार की ओर से उन्हें बिहार कला सम्मान सहित अन्य कई पुरस्कार भी मिल चुका है। गायन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वामी विवेकानंद पुरस्कार भी मिला है। बिहार और भारत सरकार के विभिन्न महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देते आ रहे हैं। अमर आनंद चुनाव आयोग का अररिया में ब्रांड एंबेसडर है।

‘भारत की शान में जलवा बिखेर चुकी है प्रिया:

वहीं सुरीली गायिका प्रिया राज महुआ चैनल पर प्रसारित होने वाले सुर संग्राम रियलिटी शो और डीडी नेशनल पर आने वाले कार्यक्रम भारत की शान में अपनी जलवा बिखेर चुकी है। इन दोनों रियलिटी शो मेंअव्वल दर्जे का परफॉर्मेंस दे करके बिहार का नाम रोशन कर चुकी है। प्रिया राज कई उच्चस्तरीय महोत्सव एवं फिल्म एल्बम में अपनी आवाज दे चुकी हैं। 2010 में चुनाव आयोग ने प्रिया राज को मधेपुरा जिला का ब्रांड एंबेसडर बनाया था। इसके बाद अभी जिला अररिया का चुनाव आयोग का ब्रांड एंबेसडर है। प्रिया राज को भी संगीत क्षेत्र के क्षेत्र में कई तरह का सम्मान मिल चुका है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।