RJD Holds Social Justice Discussion in Sikti Prepares Workers for Upcoming Elections राजद ए टू जेड की पार्टी, सभी मिलकर हाथ को करें मजबूत, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsRJD Holds Social Justice Discussion in Sikti Prepares Workers for Upcoming Elections

राजद ए टू जेड की पार्टी, सभी मिलकर हाथ को करें मजबूत

सिकटी विधानसभा में राष्ट्रीय जनता दल ने सामाजिक न्याय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया। विधायक भरत भूषण मंडल ने गरीबों और वंचितों के हक के लिए लड़ाई की आवश्यकता पर जोर दिया। नेताओं ने चुनावी तैयारियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 13 May 2025 03:51 AM
share Share
Follow Us on
राजद ए टू जेड की पार्टी, सभी मिलकर हाथ को करें मजबूत

सिकटी विस राष्ट्रीय जनता दल सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित बूथ से लेकर मतदान केन्द्रों तक की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रकाश उत्सव पैलेस में सोमवार को सिकटी विधान सभा राष्ट्रीय जनता दल सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर विधायक भरत भूषण मंडल ने कहा कि राजद सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव हमेशा गरीब, वंचित, शोषितों के हक की लड़ाई लड़ने का काम किया है। वर्तमान में डबल इंजन की सरकार में पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित महादलित का शोषण किया जा रहा है। विधायक ललित यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार जनहित के मुद्दों पर विफल साबित हो रही है।

सत्ता के ईशरों पर विपक्षी नेताओं को परेशान कर रही है। लोकतंत्र में जनता मालिक होती है। वहीं राजद नेता रोहित चौधरी, प्रो खालिद अनवर, प्रदेश महासचिव बदरे आलम, जिलाध्यक्ष मनीष यादव, प्रधान महासचिव मनोज विश्वास व प्रदेश महासचिव अरुण यादव ने कहा कि राजद ए टू जेड की पार्टी है। नेताओं ने चुनावी तैयारी के वारे में विस्तार से चर्चा करते हुए बूथ से लेकर मतदान केन्द्रों तक जरुरी कार्यो के बारे में जानकारी दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के कार्यकारी अध्यक्ष बिपीन यादव ने किया। जबकि मंच संचालन सिकटी प्रखंड अध्यक्ष विकास यादव व अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो अजहरुद्दीन ने किया। मौके पर पूर्व मुखिया राकेश विश्वास, ई अभिषेक आनन्द, डॉ शत्रुघन मंडल, पूर्व प्रमुख मो कमरुजमा, मुखिया अमरदेव यादव, मो शहबाज आलम, फुलचंद पासवान, अंजर आलम, प्रभाष यादव, इम्तियाज आलम, हेम नारायण यादव सहित दर्जनों नेता व कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।