Shooting Incident in Raniganj Man Injured Over Dispute While Grazing Buffalo भैंस चराने को लेकर हुए विवाद में चली गोली, एक घायल, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsShooting Incident in Raniganj Man Injured Over Dispute While Grazing Buffalo

भैंस चराने को लेकर हुए विवाद में चली गोली, एक घायल

रानीगंज थाना क्षेत्र के बेलसरा पंचायत की घटना। रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज थाना क्षेत्र के

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाMon, 26 May 2025 12:57 AM
share Share
Follow Us on
भैंस चराने को लेकर हुए विवाद में चली गोली, एक घायल

रानीगंज थाना क्षेत्र के बेलसरा पंचायत की घटना। रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज थाना क्षेत्र के बेलसरा पंचायत के वार्ड संख्या छह में भैंस चराने के दौरान हुए विवाद में चली गोली से एक 45 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गये। गोली से घायल रंजन कुमार बेलसरा पंचायत के वार्ड छह निवासी स्व महरगी यादव का बेटा है। घटना को लेकर घायल की पत्नी ललिता देवी ने बताया कि चचेरे भाइयों के बीच हुए आपसी विवाद में गोली मार दिया गया। गोली दायीं आंख के समीप लगी है। इधर घटना की सूचना मिलते हीं रानीगंज थानाध्यक्ष रविरंजन सिंह, दारोगा चन्दन कुमार ,प्रेम कुमार मालाकार दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर घायल रंजन यादव को पुलिस गाड़ी में लेकर ईलाज के लिए रानीगंज रेफरल अस्पताल लाया।

जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ.राजू कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर ईलाज के लिए सदर अररिया रेफर कर दिया। डॉ.राजू कुमार ने बताया कि घायल के दायां आंख के नीचे गोली लगी है। घटना को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष रविरंजन सिंह ने बताया कि भेंस व बकरी चराने के दौरान विवाद में गोली चली है। घटना की छानबीन की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।