पति की लंबी आयु के लिये वट सावित्री पूजा आज, तैयारी पूरी
अपने सुहाग की सलामती के लिए सुहागिन महिलाएं रखेगी व्रत अररिया, निज प्रतिनिधि जिलेभर में

अपने सुहाग की सलामती के लिए सुहागिन महिलाएं रखेगी व्रत अररिया, निज प्रतिनिधि जिलेभर में सुहाग की सलामती के लिए रखे जाने वाले व्रत वट सावित्री पर्व की तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार को यानी आज सुहागिन महिलाएं अपनी सुहाग की रक्षा के लिये विधि-विधान के साथ वट सावित्री का पर्व रखेगी। सुहाग की लंबी आयु के लिये रखे जाने वाले इस पर्व को लेकर पूजन सामग्री खरीदने के लिये बाजारों में काफी चहल पहल रही। रविवार को देर शाम तक लोग पूजन सामग्री की खरीदारी करते नजर आए। वट सावित्री व्रत को लेकर पूजन सामग्री के दुकानों से लेकर कपड़े आदि की दुकानों में लोगों की अच्छी खासी भीड़ रही।
हर लोग अपने-अपने हिसाब से बाजारों में खरीददारी करते दिखे। पंडित अशोक झा बताया कि इस व्रत को रखने से पति पर आये संकट चले जाते हैं और आयु लंबी हो जाती है। यही नहीं, अगर दामपत्य जीवन में कोई परेशानी चल रही हो तो वह भी इस व्रत के प्रताप से दूर हो जाते हैं। वहीं पंडित ललित नारायण झा के अनुसार वट सावित्री व्रत के दिन सुबह उठकर स्नान आदि के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण किया जाता है। इसके बाद व्रत का संकल्प लिया जाता है। 24 बरगद का फल, और 24 पूरियां अपने आंचल में रखकर वट वृक्ष के पास पूजा किया जाता है। इस दौरान 12 पूरियां व 12 बरगद फल वट वृक्ष पर चढ़ाया जाता है। इसके बाद एक लोटा जल चढ़ाएं, फिर वृक्ष पर हल्दी, रोली व अक्षत लगाया जाता है। फल-मिठाई अर्पित किया जाता है। धूप-दीप दान करने के बाद कच्चे सूत को लपेटते हुए परिक्रमा करना होता है। हर परिक्रमा के बाद भीगा चना चढ़ाएं जाते है। इसके बाद व्रत कथा पढ़े, फिर 12 कच्चे धागे वाली माला वृक्ष पर चढ़ाएं व दूसरी खुद पहन लें। छह बार इस माला को वृक्ष से बदलें व 11 चने और वट वृक्ष की लाल रंग की कली को पानी से निगलकर अपना व्रत खोलने की परंपरा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।