ससुराल जा रहा युवक दुर्घटना में घायल
औरंगाबाद के पौथू थाना क्षेत्र के सबदल गांव के निवासी स्व. जीतवहन पासवान के पुत्र सनोज पासवान सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। वह बाइक से अपने ससुराल जा रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के...
Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादMon, 21 April 2025 11:15 PM

औरंगाबाद, हिन्दुस्तान संवाददाता। औरंगाबाद के पौथू थाना क्षेत्र अंतर्गत सबदल गांव निवासी स्व. जीतवहन पासवान के पुत्र सनोज पासवान सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। परिजनों ने बताया कि वह बाइक से ओबरा थाना क्षेत्र के मंगूरी बिगहा अपने ससुराल जा रहा था। उब, भरूब के पास अनियंत्रित होकर उसकी बाइक बिजली के पोल से टकरा गई, जिसमें वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे ओबरा पीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया है, जहां इलाज जारी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।