Burglary in Empty House in Dawoodnagar Over 5 Lakh Rupees Worth of Jewelry Stolen नगद समेत लाखों रुपए की संपत्ति चोरी, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsBurglary in Empty House in Dawoodnagar Over 5 Lakh Rupees Worth of Jewelry Stolen

नगद समेत लाखों रुपए की संपत्ति चोरी

दाउदनगर के वार्ड संख्या-10 के कांदूराम मुहल्ले में एक बंद घर में चोरी हुई है। गृहस्वामी रंजीत साव जब छह महीने बाद घर लौटे, तो उन्हें चोरी का पता चला। अज्ञात चोरों ने लगभग पांच लाख रुपए के जेवरात और 72...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादMon, 21 April 2025 11:38 PM
share Share
Follow Us on
नगद समेत लाखों रुपए की संपत्ति चोरी

दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना के वार्ड संख्या-10 कांदूराम की गड़ही मुहल्ले में एक बंद घर में चोरी की घटना घटी है। इस घर में चोरी की घटना कब घटी, यह किसी को नहीं पता है। गृहस्वामी व्यवसाय के लिए कोलकाता में रहते हैं और घर बंद रहता है। लगभग छह महीने बाद गृह स्वामी अपने घर पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला। गृहस्वामी रंजीत साव द्वारा एक प्राथमिकी थाना में दर्ज कराई गई है, जिसमें कहा गया है कि जब घर में गए तो अंदर घर में दो कमरे का दरवाजा उखाड़ा हुआ देखा। कमरे का सामान बिखरा हुआ था। अज्ञात चोरों द्वारा लगभग पांच लाख रुपए कीमत का जेवरात और 72 हजार नगद चुरा लिए गए हैं। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।