Caste Census A Historic Step by PM Modi for Social Justice जाति जनगणना से वंचित तबके को होगा लाभ, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsCaste Census A Historic Step by PM Modi for Social Justice

जाति जनगणना से वंचित तबके को होगा लाभ

जातीय जनगणना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक कदम फोटो- 5 मई एयूआर 16 कैप्शन- दाउदनगर में कार्यकर्ताओं से मिलते पूर्व सांसद महाबली सिंह दाउदनगर सं

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादMon, 5 May 2025 11:26 PM
share Share
Follow Us on
जाति जनगणना से वंचित तबके को होगा लाभ

जातीय जनगणना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाया गया ऐतिहासिक क़दम है। इससे समाजिक न्याय की धार तेज होगी। उक्त बातें दाउदनगर स्थित सिंचाई विभाग आईबी में कार्यकर्ताओ से वार्ता करते हुए काराकाट के पूर्व सांसद महाबली सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना से समाज के वंचित तबका जिन्हें आरक्षण का सही लाभ नहीं मिला है, उन्हें फायदा होगा। साथ ही आबादी के हिसाब से उनके लिए योजनाएं बनेंगी व उसका लाभ मिलेगा। देश में समाजिक परिवर्तन का नया दौर आरंभ होगा। कहा लोकसभा सत्र के दौरान उन्होंने जोर शोर से मांग रखी थी। कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में सबसे पहले जातीय जनगणना कराकर उसका शंखनाद किया।

आबादी के हिसाब से उन्होंने आरक्षण की सीमा बढ़ाने का भी प्रयास किया। आने वाले विधानसभा चुनाव में पुनः नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए को भारी बहुमत मिलेगा तथा नीतीश कुमार की सरकार बनेगी। नीतीश कुमार ने बिहार में चहुंमुखी विकास किया है। कहा कि कुछ लोग गलत श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। खुद सत्ता में रहे तो कुछ नहीं किया और अब सरकार के कार्यों का श्रेय लेने का प्रयास हो रहा है। इस अवसर पर अमरेश पटेल, सूर्यवंश कुशवाहा, फहीम खां, मंगल चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।