शर्मनाक : दानापुर में तीन साल की मासूम से दुष्कर्म,गंभीर
दियारा क्षेत्र के एक गांव में नशे में धुत युवक ने तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपित भाग गया, लेकिन गांववालों ने उसे पकड़कर पीट दिया। बच्ची गंभीर हालत में है। पुलिस ने मामले की...

दियारा क्षेत्र एक गांव में सोमवार को नशे में धुत युवक ने तीन वर्षीया मासूम के साथ मक्के की खेत में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपित बच्ची को खेत में लहूलहान अवस्था में छोड़कर भाग निकला। मासूम की हालत गंभीर है। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपित को पीटकर अधमरा कर दिया। कई घंटों से बच्ची को नहीं देखकर परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की तो लोगों ने बताया कि मासूम को लेकर गांव का ही बासुदेव महतो घूम रहा था। महिलाओं द्वारा मक्के की खेत की ओर ले जाने की बात बताई गई। जब परिजन खोजते हुए खेत में गए तो बच्ची को लहूलुहान अवस्था में देखा।
घटना से आक्रोशित लोगों ने बासुदेव की खोजबीन करने लगे। उस पर नजर पड़ते ही उग्र लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इससे आरोपित गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इधर, वारदात की खबर मिलते ही शाहपुर पुलिस दियारा पहुंची। मासूम और आरोपित को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर लाया गया। बाद में पीड़िता और आरोपित को दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि वासुदेव महतो बच्ची को गोद में उठाकर ले गया था। बच्ची को खेलाते हुये वह घर से कुछ दूरी पर मक्के की खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की मां ने आरोप लगाया कि बासुदेव घर के पास ही शराब बेचता है। पीड़िता के चाचा ने बताया कि बासुदेव बच्ची को लेकर गया था। लोगों ने जब उसे पकड़ा गया तो वह नशे में धुत मिला। जब बच्ची के बारे में उससे पूछा गया तो वह लोगों को बरगलाने लगा। बाद में कुछ महिलाओं ने बताया कि मक्के की खेत में बच्ची के साथ गया था। जिसके बाद खेत में खोजने पर मासूम लहुलुहान हालत में मिली। थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद ने बताया कि तीन वर्षीय मासूम के साथ पड़ोस के एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर उसे पुलिस अभिरक्षा में भर्ती कराया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।