Disability Certification Camps for Children in Alouli Khagaria दिव्यांग बच्चों की प्रमाणिकरण के लिए अलौली में आज भी कैंप, Khagaria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsDisability Certification Camps for Children in Alouli Khagaria

दिव्यांग बच्चों की प्रमाणिकरण के लिए अलौली में आज भी कैंप

दिव्यांग बच्चों की प्रमाणिकरण के लिए अलौली में आज भी कैंपदिव्यांग बच्चों की प्रमाणिकरण के लिए अलौली में आज भी कैंपदिव्यांग बच्चों की प्रमाणिकरण के लिए

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याTue, 6 May 2025 03:55 AM
share Share
Follow Us on
दिव्यांग बच्चों की प्रमाणिकरण के लिए अलौली में आज भी कैंप

दिव्यांग बच्चों की प्रमाणिकरण के लिए अलौली में आज भी कैंप खगड़िया। निज प्रतिनिधि दिव्यांग बच्चों के प्रमाणिकरण यानि यूडीआईडी कार्य के लिए शल्य चिकित्सा को लेकर प्रखंड स्तर पर कैम्प लगाई जा रही है। कैंप में 18 आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों को बुलाया गया है। कैंप के लिए चिकित्सक दल प्रतिनियुक्त किए गए हैं। जानकारी के अनुसार छह मई को दूसरे दिन भी अलौली प्रखंड सभागार में कैंप लगेग‘। वहीं सात व आठ मई को बेलदौर प्रखंड सभागार में शिविर लगेगी। जबकि नौ व दस मई को चौथम प्रखंड सभागार में कैंप लगेगा। इधर 12 व 13 मई को गोगरी प्रखंड सभागार में प्रमाणिकरण कार्य किया जाएगा।

वही आगामी 14 व 15 मई को सदर अस्पताल में प्रमाणिकरण का कार्य किया जाएगा। आगामी 12 व 13 मई को परबत्ता सभागार में कैम्प लगेगा। जबकि 14 व 15 मई को मानसी पीएचसी में शिविर लगाई जाएगी। मौसम : इस सप्ताह लोगों को अब सताएगी गर्मी सोमवार को तापमान 35 डिग्री किया गया दर्ज 12 अप्रैल की देर रात आई तेज आंधी व बारिश ने भी तोड़ी थी किसानों की कमर सब्जियों की फसल की कीट से निगरानी की सलाह। खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में सोमवार को गर्मी का असर रहा। गर्म हवा से उमसभरी स्थिति बनी रही। देर शाम में हल्की हवा से उमस से राहत हुई। दोपहर में तेज धूप की किरण देह जाने वाली रही। जिससे अधिकतम तापमान चढ़ा रहा। जिले में अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रही। एक दिन पहले रविवार को दोपहर बाद हल्की बारिश हुई थी। जिससे शाम में मौसम नरम रहा। अधिकतम तामपान 33 डिग्री रही थी। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री महसूस हुई थी। गत शनिवार को पारा चढ़ा रहा था। तेज धूप व उमसभरी गर्मी का असर महसूस हुआ। हालांकि देर दोपहर बाद मौसम में हल्की राहत लगी। जिले में 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर से हवा चल रही थी। जिले में अधिकतम तापमान हल्का चढ़कर 37 डिग्री महसूस हुई। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रही। एक दिन पहले शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम में हल्की नरमी बनी रही थी। आसमान में हल्का बादल रहा था। जिससे अधिकतम तापमान 32 ड्रिगी सेल्सियस दर्ज की गई थी। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रही थी। गत गुरुवार को शाम में मौसम हल्का खराब रहा था। तेज हवा व हल्की बंूदा-बांदी हुई थी। जिससे तापमान गिरा रहा था। वहीं गत बुधवार को दिन में तेज हवा चला था। अधिकतम तापमान 31 डिग्री महसूस हुई। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रही। दस किलोमीटर की रफ्तार से पूरबा हवा चल रही थी। गत मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री महसूस हुई थी। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रही थी। जिले में धूप का रहेगा खासा असर: जिले अभी धूप का खासा असर बना रहेगा। उमसभरी गर्मी रहेगी। जिले में छह मई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री रह सकता है। सात मई को अधिकतम 36 डिग्री व न्यूनतमम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आठ व नौ मई को अधिकतम 39 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। वही 10 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री रह सकती है। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है। जबकि 11 मई को अधिकमत तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा। वहीं 12 से 13 मई तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है। आसमान में सात मई तक छाया रहेगा हल्का बादल: मौसम वैज्ञानिकों ने सात मई तक उत्तर बिहार के जिलों में बादल छाये रहने की स्थिति बताई है। पूर्वानुमान अवधि में औसतमन 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरवा हवा चलने की संभावना बताई जा रही है। पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकती है। जबकि न्यूनतम तापमान 22-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है। वही किसानों को सब्जियों की फसल की कीट से निगरानी की सलाह दी है। बिहार राज्य श्यामल सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट आज से खगड़िया में सेन्ट्रल जोन अंतर्गत के पांच जिले के टीमें होगी शामिल उदघाटन मैच खगड़िया बनाम समस्तीपुर के बीच होगा आज खगड़िया। निज प्रतिनिधि बिहार राज्य श्यामल सिन्हा अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट छह मई से खेला जाएगा। खगड़िया जिले के मैदान पर सेन्ट्रल जोन अंतर्गत के खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर, सुपौल व सहरसा जिला की टीमें भाग लेगी। यह मैच छह से आगामी 17 मई तक शहर के संसारपुर खेल मैदान में खेला जाएगा। बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के देखरेख में टूर्नामेंट होगा। छह मई को संसारपुर मैदान में उदघाटन मैच खगड़िया बनाम समस्तीपुर के बीच खेला जाएगा। यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव सदानंद प्रसाद ने देते हुए सोमवार को बताया कि उदघाटन समारोह सुबह सात बजे होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।