Divine Panchkosi Yatra Celebrates Birth of Mata Janaki in Sitamarhi शहर में जानकी जन्मोत्सव पर निकली विशाल पंचकोसी निशान शोभायात्रा, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsDivine Panchkosi Yatra Celebrates Birth of Mata Janaki in Sitamarhi

शहर में जानकी जन्मोत्सव पर निकली विशाल पंचकोसी निशान शोभायात्रा

सीतामढ़ी में पुनौरा धाम मंदिर न्यास समिति द्वारा महंत कौशल किशोर दास जी के नेतृत्व में माता जानकी की डोला के साथ पंचकोसी निशान शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा ने माता...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीTue, 6 May 2025 02:37 AM
share Share
Follow Us on
शहर में जानकी जन्मोत्सव पर निकली विशाल पंचकोसी निशान शोभायात्रा

सीतामढ़ी। पुनौरा मठ श्री जानकी जन्मभूमि पुनौरा धाम मंदिर न्यास समिति के तत्वाधान में महंत कौशल किशोर दास जी महाराज की अध्यक्षता में पुनौरा धाम मंदिर परिसर से सोमवार की सुबह जगत जननी माता जानकी की डोला के साथ दिव्य पंचकोसी निशान शोभायात्रा निकाली गई। इसमें पुनौरा ग्रामवासी सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों के सैकड़ों श्रद्धालु एवं साधु संत शामिल हुए। मान्यता है कि इस परिक्रमा से माता जानकी के जन्म से जुड़े हुए सीतामढ़ी तीर्थ क्षेत्र के समस्त धार्मिक स्थान का दर्शन कर माता के जन्मोत्सव काल को याद करते है। ताकि माता जानकी की जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर पहचान मिल सके।

इससे समस्त जनमानस पर माता जानकी का आशीर्वाद सदैव बनी रहे। निशान यात्रा में प्रमुख माता जानकी का डोला, घड़ी-घंटा बजाते साधु-संत, माता जानकी की जन्म का प्रतीक हल-बैल के साथ की मूर्ति, मंगलाचरण कीर्तन रथ, एक हजार से अधिक महिला पुरुष निशान झंडा लेकर माता जानकी के जयघोष के साथ मंदिर प्रांगण से निकला। यात्रा पुंडरीक आश्रम पुनौरा ग्राम होते हुए खैरवा रामजानकी मंदिर से इस्लामपुर ब्रह्म स्थान होते हुए, कचबच्चीपुर पोखर से हलेश्वर स्थान मंदिर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह स्वागत, पुष्प वर्षा, शर्बत, अल्पाहार की व्यवस्था स्थानीय श्रद्धालु भक्तजनों के द्वारा किया गया। हलेश्वरनाथ मंदिर ने भंडारा का आयोजन: हलेश्वर नाथ मंदिर के सचिव सुशील कुमार ने बताया कि पंचकोसी निशान शोभा यात्रा के साथ जानकी जी का डोला हलेश्वर नाथ मंदिर पहुंचने के बाद सभी भक्तों को महाप्रसाद करवाया गया। मौके पर जहां से परिक्रमा में शामिल भक्त भोजन करके भवदेपुर होते जानकी मंदिर, गौशाला चौक होते हुए पुनौरा मठ प्रांगण में पहुंची। परिक्रमा को सफल बनाने में मंदिर न्यास समिति परिवार के प्रो. उमेश चंद्र झा, मनमोहन कौशिक, मनोज कुमार सिंह, श्रवण कुमार, मंदिर के उत्तराधिकारी राम कुमार दास, हलेश्वर नाथ मंदिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष मनोज कुमार, रविंद्र नाथ, दशरथ साह, कृष्ण कुमार, आश नारायण राय, दशरथ साह, ज्ञानेश्वर कुमार व सन्नी झा ने सहयोग किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।