Nine-Day Satya Kabir Gyaan Yagna Enlivens Ballia Seema with Spiritual Atmosphere यज्ञ में चल रहे हवन मंत्रों से बलिया सीमर सहित आसपास का वातावरण बना भक्तिमय, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsNine-Day Satya Kabir Gyaan Yagna Enlivens Ballia Seema with Spiritual Atmosphere

यज्ञ में चल रहे हवन मंत्रों से बलिया सीमर सहित आसपास का वातावरण बना भक्तिमय

कुंदह पंचायत के बलिया सीमर गांव में 2 मई से नौ दिवसीय सत्य कबीर ज्ञान यज्ञ शुरू हुआ है, जो 10 मई तक चलेगा। यज्ञ में पंडितों द्वारा देवी-देवताओं का आह्वान किया गया है और हवन चल रहा है। मंत्री रत्नेश...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाTue, 6 May 2025 03:17 AM
share Share
Follow Us on
यज्ञ में चल रहे हवन मंत्रों से बलिया सीमर सहित आसपास का वातावरण बना भक्तिमय

महिषी एक संवाददाता। मंत्रोच्चार के साथ हो रहे यज्ञ हवन से निकले धुएं से बलिया सीमर सहित आसपास के गांव का वातावरण भक्तिमय होने लगा है। ज्ञात हो कि कुंदह पंचायत के बलिया सीमर गांव में नौ दिवसीय सत्य कबीर ज्ञान यज्ञ विगत 2 मई से शुरू किया गया है, जो आगामी 10 मई तक चलेगा। यज्ञ को सफलता पूर्वक सम्पन्न के लिए विद्वान पण्डितों ने मंडप में विभिन्न देवी देवताओं का आह्वान कर उन्हें स्थापित किया। शुक्रवार को कलश यात्रा एवं मंत्री रत्नेश सादा, पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन एवं स्थानीय विधायक गुंजेश्वर साह द्वारा उद्घाटित यज्ञ में शनिवार की सुुबह से ही हवन शुरू कर दिया गया है।

हवन के बाद बिहार, झारखण्ड, महाराष्ट्र सहित अन्य प्रांतों से पहुंचे महन्थों एवं बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा द्वारा कबीर महाराज की जीवनी पर चर्चा सहित उनके भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय बना रहता है। यज्ञ की व्यवस्था में कमिटी के सदस्य मुखिया पन्नालाल राम, महंथ धीरेंद्र दास, पूर्व प्रमुख सीताराम साह, पूर्व मुखिया सुनील कुमार, सुरेश सादा, दिनेश कुमार दिनकर, वकील साह, पंकज कुमार, सुनील साह, हेमंत कुमार, पैक्स अध्यक्ष कृष्ण मोहन साह सहित समस्त गर्मिन सक्रिय देखे जा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।