Demand for Madanpur Subdivision Grows Amid Local Support and Strategic Location जोर पकड़ रही मदनपुर को अनुमंडल बनाने की मांग, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsDemand for Madanpur Subdivision Grows Amid Local Support and Strategic Location

जोर पकड़ रही मदनपुर को अनुमंडल बनाने की मांग

मदनपुर को अनुमंडल बनाने की मांग बढ़ रही है। सामाजिक कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कहा कि मदनपुर मध्य में स्थित है और यहां आवागमन की अच्छी सुविधा है। मदनपुर, रफीगंज और देव प्रखंडों को मिलाकर अनुमंडल बनाया...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादTue, 22 April 2025 09:44 PM
share Share
Follow Us on
जोर पकड़ रही मदनपुर को अनुमंडल बनाने की मांग

मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर को अनुमंडल बनाने की मांग जोर पकड़ रही है। सामाजिक कार्यकर्ता उमाशंकर सिंह, नारायण प्रसाद उर्फ त्रियुगी प्रसाद, भाजपा नेता अभिमन्यु प्रसाद सिंह, प्रधानाध्यापक अमलेश कुमार केशरी, सत्येन्द्र यादव, मुरारी ठाकुर, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष लालदेव यादव आदि ने कहा कि मदनपुर को पुलिस अनुमंडल बनाया गया है। यह औरंगाबाद और गया जिले की सीमा पर है। रफीगंज, देव और मदनपुर प्रखंड को मिलाकर अनुमंडल बनाया जा सकता है। इन तीन प्रखंडों में मदनपुर मध्य में पड़ता है। एनएच के चलते यहां आवागमन की अच्छी सुविधा है। यहां मां उमंगेश्वरी की गुफाएं, गौरी शंकर गुफाएं, भगवान सूर्य का मंदिर, सीता थापा, विष्णु मंदिर आदि महत्वपूर्ण स्थल है। यह अनुमंडल बनाने के शर्तों को पूरा करता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।