Children Celebrate Earth Day with Environmental Protection Pledge in Rajgir पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने मनाया पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, Biharsharif Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsChildren Celebrate Earth Day with Environmental Protection Pledge in Rajgir

पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने मनाया पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने मनाया पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्पपृथ्वी दिवस पर बच्चों ने मनाया पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्पपृथ्वी दिवस पर बच्चों ने मनाया पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्पपृथ्वी दिवस पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफTue, 22 April 2025 09:55 PM
share Share
Follow Us on
पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने मनाया पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने मनाया पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प राजगीर, निज संवाददाता। राजकीय अनुसूचित जाति बालिका विद्यालय, राजगीर में सोमवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर बच्चों ने पर्यावरण को संरक्षित और संतुलित बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान छात्राओं ने न केवल पेड़-पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला, बल्कि ''मैं जल हूं'', ''मैं पृथ्वी हूं'' और ''मैं पर्यावरण हूं'' जैसे चित्रों के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने प्लास्टिक मुक्त जीवन की शपथ ली और बताया कि अगर पृथ्वी पर हरियाली और जल नहीं होगा तो जीवन कितना कठिन हो जाएगा। उन्होंने डेमो के ज़रिए यह भी बताया कि जलवायु संतुलन और वृक्षारोपण हमारे भविष्य के लिए कितने आवश्यक हैं। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव रंजन ने बच्चों को पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई और पर्यावरण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज का पर्यावरण असंतुलन का शिकार है, जिससे गर्मी असहनीय हो चुकी है। इसका समाधान तभी संभव है जब हर व्यक्ति अपने हिस्से का दायित्व निभाए। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि “बच्चे ही भविष्य हैं, और उन्हें बचपन से ही पर्यावरण, जल संरक्षण और वृक्षों की देखभाल की समझ होनी चाहिए।” इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल विजयानंद प्रसाद सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।