नई पीढ़ी को भागवत गीता और पुराणों की शिक्षा दें
दाउदनगर में विप्र अभिनंदन समारोह सह धर्म संसद का आयोजन का आयोजन सैकड़ों विप्रजनों की रही उपस्थिति, संत-समाज ने दिए जीवन-दर्शन के मंत्र फोटो- 4 मई एयूआर 7 कै

दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर शहर के शुक बाजार में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में विप्र अभिनंदन समारोह सह धर्म संसद का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चार से हुई। संत-समाज द्वारा दीप प्रज्वलित कर मंच का उद्घाटन किया गया। ब्राह्मण समाज के प्रतिभावान को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस पहल ने भावी पीढ़ी को संस्कार, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने का प्रयास किया। मंच संचालन पंडित संतोष उपाध्याय एवं श्याम पाठक द्वारा कुशलता से संपन्न हुआ। त्रिदंडी सेवा आश्रम के मठाधीश्वर जगद्गुरु रंगनाथाचार्य, त्रोतादी मठ के माधवाचार्य जीयर जी महाराज, देवकुंड के महंत कन्हैयानंद पुरी, दाउदनगर पीठ के पीठाधीश्वर कमलनयनाचार्य और पंडित लालमोहन शास्त्री को अर्घ्य-पूजन कर सम्मानित किया गया।
मंच से संतों ने ब्राह्मण समाज के लिए मार्गदर्शक विचार रखे। जगद्गुरु रंगनाथाचार्य ने वेद-नीति के मार्ग पर चलने और अगली पीढ़ी को भागवत, गीता व पुराणों की शिक्षा देने का आह्वान किया। माधवाचार्य जी ने धर्म विरोधी शक्तियों से संघर्ष को आवश्यक बताया। महंत कन्हैयानंद पुरी ने धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी ज्ञान को भी जरूरी बताया और गुरुकुल स्थापना हेतु सहयोग देने की बात कही। कमलनयनाचार्य ने जीवन के सभी संस्कारों के प्रति सजगता को ब्राह्मण धर्म का मूल बताया जबकि पंडित लालमोहन शास्त्री ने त्याग, तपस्या, तर्पण और पर्यावरण संरक्षण हेतु यज्ञ-हवन एवं शाकाहार को आवश्यक बताया। अरवल भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, हम पार्टी के नेता सुनील चौबे, प्रो. डॉ. गोपाल मिश्रा, लोजपा नेता हरि पाठक, दीपक उपाध्याय, संतोष दुबे, जिला मंत्री सोनू मिश्रा, सेवानिवृत्त शिक्षक रामबल्लभ त्रिगुणायत, पूर्व बीडीओ भैरवनाथ पाठक, मनीष राज पाठक, डॉ. संत दुबे एवं राम मनोहर पांडेय मौजूद थे। आयोजन को सफल बनाने में दीपक शास्त्री, अरविंद तिवारी, सतीश मिश्रा, त्रिपुरारी तिवारी, मुन्ना दुबे, अवधेश पांडेय, युवराज पांडेय, प्रेम पाठक, मनीष दुबे, विनोद दुबे सहित अनेक कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।