Land Dispute Aurangabad Woman Alleges Illegal Farming Prevention महिला ने संपत्ति हड़पने का लगाया आरोप, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsLand Dispute Aurangabad Woman Alleges Illegal Farming Prevention

महिला ने संपत्ति हड़पने का लगाया आरोप

औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विद्यालय में हुआ। पर्यावरणीय संतुलन और सतत विकास के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य के साथ यह आयोज

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादTue, 22 April 2025 09:50 PM
share Share
Follow Us on
महिला ने संपत्ति हड़पने का लगाया आरोप

औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कुटुंबा प्रखंड की पानपति देवी ने अपनी जमीन पर खेती करने से रोकने का आरोप लगाया है। कुटुंबा सीओ को आवेदन देते हुए कहा है कि उनकी लगभग 15 बीघा जमीन है जिसमें उन्हें खेती नहीं करने दी जा रही है। वे लोग वहां गए भी तो उन्हें वहां से भगा दिया गया। इसकी सूचना उन्होंने थाना में दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि उनके पति नागदेव सिंह मानसिक रूप से कमजोर हैं और उनकी मात्र दो पुत्रियां हैं। उन्हें कमजोर समझ कर जमीन और मकान से बेदखल किया जा रहा है। गोतिया के लोग उनकी जमीन हड़पना चाह रहे हैं। उनके पास आय का अन्य कोई साधन नहीं है और उन्हें काफी परेशानी हो रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।