गर्म हवाओं से जलने लगा है बदन, पारा 42 के पार, पेज 4 लीड
12-13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, आर्द्रता 45 प्रतिशत रही डिग्री सेल्सियस के बाद का तापमान मानव शरीर के लिए हानिकारक सर पर कपड़ा रख बाहर निकल रहे लोग, दोपहर

पारा 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर रहा है। हवा गर्म हो गई है जिससे बदन जलने लगा है। सिर पर कपड़ा रख लोग बाहर निकल रहे हैं। दोपहर में सड़क भी सूनी पड़ जा रही है। गर्मी को लेकर बाजार में शीतल पेय और मौसमी फलों की बिक्री बढ़ गई है। इससे आक्रांत मरीजों की संख्या बढ़ी है। सोमवार को वातावरण का अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 12-13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। आर्द्रता 45 प्रतिशत रही। ऐसे में लोग गर्मी से परेशान देखे गए। रेफरल अस्पताल के डॉ नवल किशोर सिंह ने बताया कि मानव शरीर के लिए 36 से 37.5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान होना चाहिए। 40 डिग्री सेल्सियस के बाद का तापमान मानव शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार है। अगले पांच दिनों में भी तापमान में गिरावट आने को उम्मीद भी नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। इसी तरह बुधवार व गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है। शुक्रवार व शनिकार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री रहने की उम्मीद है। वातावरण के बढ़ते तापमान को देखकर चिकित्सकों के द्वारा एहतियात जारी किया गया है। डॉक्टर ने कहा कि तेज धूप में बेवजह बाहर न निकलें। यदि बहुत जरूरी हो तो सिर पर कपड़ा रखकर ही बाहर निकलें। खाली पेट निकलने से भी उन्होंने मना किया है। गर्मी को देखते हुए मौसमी फल व उनके जूस के उपयोग की बात कही है। यह भी कहा है कि थोड़ी-थोड़ी देर पर ताजा पानी भी पीते रहना चाहिए। तबीयत खराब महसूस हो तो ओआरएस का घोल लें और चिकित्सक से संपर्क करें। गर्मी में बिजली की आंख-मिचौनी भी जारी गर्मी का मौसम आते ही बिजली की आंख-मिचौनी भी शुरू हो गई है। रात को तो कमोबेश बिजली की आपूर्ति निर्बाध होती है, पर दिन में यह गुल होती रहती है। बिजली कब रहेगी और कब कट जाएगी, इसका कोई पता नहीं होता है। सोमवार की सुबह से ही बिजली आती-जाती रही। दोपहर में बिजली कटने पर लोगों को परेशानी हुई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।