Celebration of Buddha Purnima 2588th Birth Anniversary of Lord Buddha in Betiah बेतिया व लौरिया में बौद्ध विहार बनाने का लिया संकल्प , Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsCelebration of Buddha Purnima 2588th Birth Anniversary of Lord Buddha in Betiah

बेतिया व लौरिया में बौद्ध विहार बनाने का लिया संकल्प

बेतिया में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध की 2588वीं जन्म जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डॉ. संजय जयसवाल ने चंपारण जिले को बुद्ध से जुड़ी निशानियों के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाTue, 13 May 2025 03:06 AM
share Share
Follow Us on
बेतिया व लौरिया में बौद्ध विहार बनाने का लिया संकल्प

बेतिया,हमारे संवाददाता। बानु छापर स्थित भारतीय बौद्ध महासभा के सभागार में सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध की 2588 वीं जन्म जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में त्रिशरण पंचशील के साथ दीप प्रजवलित कर कार्यक्रम प्रारंभ होने की घोषणा भते अश्वघोष ने की। उन्होंने पंचशील के बारे में सभी धर्म प्रेमियों को गहराई से समझाया। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ.संजय जयसवाल तथा विशिष्ट उपस्थित के रुप में कुशीनगर से आए भंते अश्वघोष जी महाराज उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह, जदयू के अध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाहाप, पूर्व प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति सदस्य नंदकिशोर चौधरी, विभाग संघचालक राजकिशोर प्रसाद , निगम पार्षद जयप्रकाश यादव, सोनेलाल गुप्ता तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में सांसद ने चंपारण को भारत का गौरवपूर्ण जिला बताते हुए कहा कि तथागत बुद्ध की जीवन से जुड़ी हुई कई निशानी हमारे जिले में है जो गौरव की बात है। उन्होंने नंदनगढ़, रामपुरवा, अशोक स्तंभ आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद सभी सामाजिक धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अगले वर्ष बड़ा रमना में बने हुए बापू सभागार में एक भव्य कार्यक्रम करने का संकल्प लिया। चंपारण में कुशीनगर से आए अश्वघोष जी महाराज के मार्गदर्शन में एक बौद्ध विहार जिला मुख्यालय एवं नंदनगढ़ में प्रारंभ हो इसका भी संकल्प लिया गया। स्थल चयन की दृष्टि से भंते अश्वघोष जी के मार्गदर्शन में एक टीम का गठन हुआ। भारतीय बौद्ध महासभा के मुख्य संरक्षक विजय कश्यप ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।