Good Friday Observed in Betiah with Cross Procession and Prayers ‘क्रूस रास्ता में शामिल होने के लिए उमड़ी भीड़, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsGood Friday Observed in Betiah with Cross Procession and Prayers

‘क्रूस रास्ता में शामिल होने के लिए उमड़ी भीड़

बेतिया में महागिरिजाघर के प्रांगण में गुड फ्राइडे के अवसर पर सुबह 5 बजे से ईसाई समुदाय के लोगों की भीड़ जुटने लगी। 'क्रूस रास्ता कार्यक्रम' में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। 14 मुकामों के लिए तस्वीरें लगाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाFri, 18 April 2025 11:23 PM
share Share
Follow Us on
‘क्रूस रास्ता में शामिल होने के लिए उमड़ी भीड़

बेतिया,हमारे संवाददाता। महागिरिजाघर के प्रांगण में पुण्य सप्ताह के छठे दिन अर्थात गुड फ्राइडे को सुबह 5 बजे से ही ईसाई समाज के लोगों की भीड़ जमा होने लगी। सुबह छह बजे से महागिरिजाघर के बारह और परिसर के अंदर ‘क्रूस रास्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में ईसाई स्त्री व पुरुषों ने हिस्सा लिया। इस क्रूस रास्ता की विधि को दोहराकर प्रभु यीशु के दुख भोग को याद किया गया। महागिरिजाघर के प्रांगण में 14 मुकाम के लिए 14 तस्वीर लगा दी गयी थी। इनके पास जाकर प्रार्थनाएं की गई और प्रभु यीशुु से जुड़ी सभी घटनाओं को बारी बारी दोहराया गया। प्रार्थना के बीच में दु:ख भोग का गीत भी गूंजता रहा। इस मौके पर विशप स्वामी पीटर गोबियस,पल्ली पुरोहित फादर हेनरी फर्नांडो,फादर फ्रांसिस,फादर रॉबर्ट, फादर विपिन एवं समस्त भक्तगण उपस्थित थे। सभी व्यक्तियों के हाथ में एक-एक छोटा क्रूस था। एक बड़े क्रूस को बेतिया के सभी यूथ एवं अन्य लोगों के द्वारा ढोकर बारी बारी से चौदह मुकाम तक पहुंचाया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।