Leopard Attack Fear Grips Villagers After Wild Animal Kills Dog in Sarai Village जंगली जानवर ने किया कुत्ते का शिकार, ग्रामीणों में दहशत, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsLeopard Attack Fear Grips Villagers After Wild Animal Kills Dog in Sarai Village

जंगली जानवर ने किया कुत्ते का शिकार, ग्रामीणों में दहशत

Bulandsehar News - शुक्रवार को सराय गांव में एक आम के बाग में किसी जंगली जानवर ने कुत्ते को मार दिया। इससे ग्रामीणों में तेंदुए के होने की आशंका के चलते दहशत फैल गई। वन विभाग को सूचना दी गई और तेंदुए के पंजों के निशान...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरSat, 19 April 2025 12:15 AM
share Share
Follow Us on
जंगली जानवर ने किया कुत्ते का शिकार, ग्रामीणों में दहशत

शुक्रवार को नगर के गढ़ मार्ग स्थित गांव सराय गांव मार्ग पर एक आम के बाग में जंगली जानवर को अपना निवाला बनाया। तभी से ग्रामीणों और क्षेत्र में तेंदुए की आशंका के चलते दहशत का माहौल बना हुआ है। शुक्रवार की सुबह नगर के गढ़ मार्ग स्थित एक आम के बाग में कुत्ते को किसी जंगली जानवर ने हमला कर मारकर क्षत-विक्षत अवस्था में छोड़ दिया। ग्रामीणों के देखने पर इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वहीं ग्रामीणों ने जंगली जानवर के पंजों के निशानों को तेंदुए का बताते हुए तेंदुए द्वारा कुत्ते का शिकार किए जाने की आशंका व्यक्त की है। जिससे ग्रामीणों सहित क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद ग्रामीणों ने आसपास तेंदुए की तलाश की लेकिन तेंदुआ ग्रामीणों को दिखाई नहीं दिया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पदचिन्हों की जांच की। वन रक्षक लोकेश कुमार ने बताया कि किसी जंगली जानवर द्वारा कुत्ते का शिकार किया गया है। मौके पर तेंदुआ के कोई पदचिन्ह नहीं मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।