Mayor Umesh Chandra Explores Historic Loknath Mohalla on World Heritage Day विश्व धरोहर दिवस पर महापौर ने किया लोकनाथ का भ्रमण, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsMayor Umesh Chandra Explores Historic Loknath Mohalla on World Heritage Day

विश्व धरोहर दिवस पर महापौर ने किया लोकनाथ का भ्रमण

Prayagraj News - प्रयागराज के महापौर उमेश चंद्र ने विश्व धरोहर दिवस पर लोकनाथ मोहल्ले का भ्रमण किया। इस दौरान, उन्होंने मोहल्ले के ऐतिहासिक महत्व पर चर्चा की और स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया। महापौर ने कहा कि विरासत...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSat, 19 April 2025 11:56 AM
share Share
Follow Us on
विश्व धरोहर दिवस पर महापौर ने किया लोकनाथ का भ्रमण

प्रयागराज। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी विश्व धरोहर दिवस पर पुराने शहर के ऐतिहासिक लोकनाथ मोहल्ले का भ्रमण किया। महापौर ने भ्रमण के दौरान लोगों के साथ लोकनाथ के ऐतिहासिक महत्व के बारे में चर्चा की। मोहल्ले के लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। महापौर ने लोकनाथ की एक खानपान की दुकान पर कचौड़ी भी बनाई। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि अपनी विरासत बचाना सभी का कर्तव्य है। यह विरासत ही हमारी पहचान है। प्रयागराज में अनेक प्राचीन मंदिर प्राचीन क्षेत्र जिसको हेरिटेज के नाम से जाना जाता है। नगर निगम हेरिटेज क्षेत्र को जल्द ही और विकसित करेगा। महापौर के साथ भ्रमण में समाजिक कार्यकर्ता राम जी केसरवानी, पार्षद सुनीता चोपड़ा, नेम यादव, मुकेश कसेरा पूर्व पार्षद गिरी शंकर प्रभाकर, ओपी द्विवेदी, विवेक अग्रवाल, गौरी शंकर वर्मा, दिनेश विश्वकर्मा शिवमोहन गुप्ता, विष्णु त्रिपाठी, मनोज मिश्रा, निखिल पांडेय, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।