Tragic Electrocution Death of 19-Year-Old Youth in Bulandshahr बुलंदशहर : करंट लगने से युवक की मौत, मचा कोहराम , Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsTragic Electrocution Death of 19-Year-Old Youth in Bulandshahr

बुलंदशहर : करंट लगने से युवक की मौत, मचा कोहराम

Bulandsehar News - बुलंदशहर के गांव दानपुर में 19 वर्षीय जीतू की करंट लगने से मौत हो गई। वह घर के पास पशुओं के पंखे को ठीक कर रहा था। करंट लगने के बाद परिजन उसे अलीगढ़ ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरSat, 19 April 2025 11:49 AM
share Share
Follow Us on
बुलंदशहर :  करंट लगने से युवक की मौत, मचा कोहराम

बुलंदशहर। थाना डिबाई क्षेत्र की चौकी दौलतपुर क्षेत्र के गांव दानपुर में युवक की करंट लगने से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार देर शाम 19 वर्षीय जीतू पुत्र लंगूरी घर के पास ही बने घेर में पशुओं के ऊपर लगे पंखे चलाने गया था। जैसे ही पंखे का तार लगा रहा था उसी समय जीतू करंट की चपेट में आ गया। इससे वह घायल हो गया। परिजन उसको तुरंत अलीगढ़ ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि लंगूरी गांव में ही हलवाई की दुकान खोलकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। लंगूरी पर दो लड़के और तीन बेटियां हैं। जीतू इनमें सबसे बड़ा था। जीतू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।