सीमा पर भारत-नेपााल की पेट्रोलिंग
नरकटियागंज में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल और नेपाली एपीएफ ने संयुक्त पेट्रोलिंग शुरू की है। यह अभियान आपात स्थितियों से निबटने के लिए शुरू किया गया है। अवैध प्रवासियों की खोज के लिए चेकिंग और...

नरकटियागंज। भारत नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल व नेपाली एपीएफ ने संयुक्त पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। दोनों देशों के अधिकारी व जवानों ने आपसी समन्यव स्थापित करते हुए यह अभियान प्रारंभ किया है। यह जानकारी एसएसबी की 44 वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट गोविंद कुमार ठाकुर ने दी है। उन्होंने बताया कि सीमा पर किसी प्रकार की आपात स्थिति से निबटने के लिए संयुक्त पेट्रोलिंग शुरू की गई है। माना जा रहा है कि भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के सफल क्रियान्वयन के बाद नेपाली बोर्डर पर यह अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के दौरान दोनों देशों के सीमाई नागरिकों से सूचनाएं भी एकत्र की जा रही हैं।
इसके लिए आवाजाही करने वालों की कई स्तर पर जांच की जा रही है। खासकर ऐसे लोगों की तलाश ज्यादा हो रही है जो अवैध तरीके से भारत व नेपाल में रहते हैं। अवैध लोगों की तलाशी के लिए सभी सीमावर्ती बीओपी में 24 घंटे का जांच अभियान शुरू किया गया है। कार्यवाहक कमांडेंट ने बताया कि भारत नेपाल बोर्डर पर स्थित सीमा पर चेकिंग व गस्त - पेट्रोलिंग के माध्यम से पैनी नज़र रखी जा रही है। तलाशी अभियान के दौरान जंगल की पगडंडियों पर विशेष नजर है। वहीं एसएसबी की 44 वीं बटालियन में कार्यरत अधिकांश अधिकारी व जवान अपने मुख्यालय में लौट आए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।