Kidnapping of Teenage Girl in Bettiah FIR Filed Investigation Underway शादी की नीयत से किशोरी का किया अपहरण, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsKidnapping of Teenage Girl in Bettiah FIR Filed Investigation Underway

शादी की नीयत से किशोरी का किया अपहरण

बेतिया के एक मोहल्ले से शादी की नीयत से एक किशोरी का अपहरण किया गया है। किशोरी योगापट्टी थाना के एक गांव की है और रिश्तेदार के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसके चाचा ने नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाThu, 1 May 2025 12:36 AM
share Share
Follow Us on
शादी की नीयत से किशोरी का किया अपहरण

बेतिया। शहर के एक मोहल्ले से शादी की नीयत से एक किशोरी का अपहरण कतिपय तत्वों ने कर लिया है। किशोरी योगापट्टी थाना के एक गांव की रहने वाली है, जो बेतिया में अपने रिश्तेदार के घर रह कर पढ़ाई करती थी। मामले में किशोरी के चाचा ने नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही लड़की को बरामद कर लिया जाएगा । किशोरी के चाचा ने रणधीर यादव समेत कई अन्य पर अपहरण करने और इस साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है।

वही मनुआपुल थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। वह खाना खाकर रात को घर पर सोई थी। सुबह घर वाले जगे तो अपने बिस्तर पर नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका अता पता नहीं चला। मामले में किशोरी के पिता ने मनुआपुल थाना में अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।