Celebrating Dr B R Ambedkar s Birth Anniversary in Banka District जिलेभर में मनाया गया बाबा साहेब की जयंती, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsCelebrating Dr B R Ambedkar s Birth Anniversary in Banka District

जिलेभर में मनाया गया बाबा साहेब की जयंती

पेज चार की लीडपेज चार की लीड बांका। हिन्दुस्तान टीम सोमवार को संविधान निर्माता भारत रत्न डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे जिले में समारोह

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाTue, 15 April 2025 04:24 AM
share Share
Follow Us on
जिलेभर में मनाया गया बाबा साहेब की जयंती

बांका, हिन्दुस्तान टीम। सोमवार को संविधान निर्माता भारत रत्न डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे जिले में समारोह पूर्व मनाई गई। पुर्व मंत्री सह बांका के भाजपा विधायक रामनारायण मंडल ने भारत रत्न डा. भीम राव अंबेडकर जी की जयंती को बांका नगरपरिषद अंतर्गत करहरिया वार्ड नंबर- 10 और निमाटाड़ गांव के अनुसूचित जाति टोला में जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जेल गेट के सामने अम्बेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया। साथ ही उनके विचार को साझा करते हुए पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल ने कहा कि आज देश को बाबा साहेब की विचारों की आवश्यकता है। देश को एकता के सूत्र में और शिक्षित करने के उनके प्रयास आज भी प्रेरणा देती है। देश का मार्गदर्शन संविधान कर रहा है इस संविधान के निर्माता के रूप वे आज भी जनप्रिय राष्ट्र भक्त के रूप में पूजे जाते है। कार्यक्रम में भाजपा के सुरेश चौधरी, सुभाष साह, उज्ज्वल सिन्हा, पंकज घोष, ऋषिकांत साह , अतुल कुमार सिंह, राहुल गुप्ता, पंकज दास, मोना गुप्ता, सौरभ झा, अभिजीत आनंद सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे । वहीं लोजपा(रा) कार्यालय में जिलाध्यक्ष बेबी यादव की अध्यक्षता में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। जिसमें उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। मौके पर अन्य लोग मौजूद थे। राजद जिलाध्यक्ष अजुर्न ठाकुर के नेतृत्व में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया। मौके पर राजद के अन्य नेता मौजूद थे। जिला काँग्रेस कमिटी ने जिलाध्यक्ष कंचना कुमारी सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ काँग्रेसी संजय झा, अमरेन्द्र झा , जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह,नगर अध्यक्ष सुबोध मिश्रा , जिला महासचिव आनंदी यादव युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजीव रंजन,गुंजन यादव आदि ने सर्वप्रथम जिला कार्यालय में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की तस्वीर तथा बांका शहर में स्थित बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।