नेम-निष्ठा के साथ मनाया गया आस्था का पर्व डोरा
पंजवारा में डोरा पर्व को भक्तिपूर्ण तरीके से मनाया गया। यह पर्व सूर्य उपासना का महत्वपूर्ण महापर्व है। महिलाएं निराधार रहकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करती हैं। तीन दिन चले इस पर्व के दौरान ग्रामीण...

पंजवारा(बांका)। निज प्रतिनिधि पंजवारा एवं इसके आस-पास के ग्रामीण इलाकों में मंदार क्षेत्र का प्रमुख सूर्य उपासना व लोक आस्था का महापर्व डोरा रविवार को नेम-निष्ठा के साथ मनाया गया। छठ पर्व की तरह इस व्रत की भी महत्ता मंदार क्षेत्र में काफी है। भगवान सूर्य की उपासना से जुड़ा यह पर्व पिछले तीन दिनों से चला आ रहा था। इस पर्व में व्रती महिलाएं निराधार रहकर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण करती है, उसके बाद ही प्रसाद ग्रहण करती है। डोरा पर्व को लेकर महिलाओं ने भगवान सूर्य देव को अर्घ्य प्रदान कर विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की। उसके बाद प्रसाद ग्रहण किया।
डोरा पर्व को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में माहौल भक्तिमय बना रहा। महिलाओं ने डोरा पर्व को लेकर कथा सुनी और पूरे परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।