Protest Against Forced Displacement in Golden Hills Residents Demand Compensation जबरन विस्थापन के खिलाफ गोल्डेन पहाड़ी के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsProtest Against Forced Displacement in Golden Hills Residents Demand Compensation

जबरन विस्थापन के खिलाफ गोल्डेन पहाड़ी के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

अलकडीहा प्रतिनिधिअलकडीहा प्रतिनिधि लोदना क्षेत्र के गोल्डेन पहाड़ी के लोगों का प्रबंधन जबरन विस्थापन करने में लगा हुआ है। जिससे क्षेत्र के लोगों में प

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 5 May 2025 05:37 AM
share Share
Follow Us on
जबरन विस्थापन के खिलाफ गोल्डेन पहाड़ी के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

अलकडीहा। लोदना क्षेत्र के गोल्डेन पहाड़ी के लोगों का प्रबंधन जबरन विस्थापन करने में लगा हुआ है। जिससे क्षेत्र के लोगों में प्रबंधन के प्रति आक्रोश व्याप्त है। रविवार को गोल्डेन पहाड़ी में ग्रामीणों ने प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से घोषणा किया कि 6 मई को नॉर्थ तीसरा कार्यालय का घेराव एवं प्रदर्शन किया जाएगा। अगर उससे भी बात नहीं बनी तो सड़क पर उतरने का काम करेंगे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि एनटीएसटी जीनागोरा प्रबंधन हिटलर शाही पर उतर आया है। गोल्डेन पहाड़ी से लोगों को जबरन विस्थापन कर करमाटांड में अस्थाई रूप से बसाया जा रहा है।

लेकिन मुआवजा की राशि नहीं दी जा रही है। इसलिए हम लोगों की मांग है कि विस्थापन से पूर्व लोगों से प्रबंधन बात करें। प्रबंधन रोजगार के साथ स्थाई रूप से विस्थापन करें। जो मुआवजा राशि है वह दिया जाए। विस्थापन नीति के तहत विस्थापन हो, नहीं तो एक भी लोग यहां से नहीं हटेंगे। कहा कि 6 मई को नॉर्थ-तिसरा कार्यालय का घेराव किया जाएगा। जिसको लेकर मुहल्ले मुहल्ले नुक्कड़ सभा की जा रही है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में शिव कुमार सिंह, नरेंद्र सिंह, जितेंद्र निषाद, विपिन सिंह, गुड्डू पासवान, संजय साव, वीरेंद्र सहाय, सुदामा निषाद, नरेश वर्मा, विनोद पासवान, रामेश्वर सिंह, मनोज आदि शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।