Police Arrests Fugitive in Kataria Operation Led by SP Upendra Nath Verma फरार वारंटी गिरफ्तार, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsPolice Arrests Fugitive in Kataria Operation Led by SP Upendra Nath Verma

फरार वारंटी गिरफ्तार

फरार वारंटी गिरफ्तार एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देशानुसार कटोरिया पुलिस ने मंगलवार रात छापेमारी कर थाना क्षेत्र के सिहुलिया गांव से एक फरार वारंट

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाThu, 24 April 2025 05:46 AM
share Share
Follow Us on
फरार वारंटी गिरफ्तार

कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देशानुसार कटोरिया पुलिस ने मंगलवार रात छापेमारी कर थाना क्षेत्र के सिहुलिया गांव से एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। इस अभियान में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय सदलबल शामिल थे। फरार वारंटी सिहुलिया गांव के स्व. फेकू यादव के पुत्र सुखदेव यादव बताया गया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त वारंटी घर में है। सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी काफी दिनों से फरार चल रहा था। अन्य फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर कटोरिया पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।