Police Arrests Member of Bike Theft Gang in Patahi वाहन चोर गिरोह का एक और सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे, Motihari Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsPolice Arrests Member of Bike Theft Gang in Patahi

वाहन चोर गिरोह का एक और सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे

पताही थाना पुलिस ने परसौनी कपूर गांव से बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य पियूष उर्फ़ छेदी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने एक बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया था। गिरफ्तार बदमाश ने अन्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीFri, 25 April 2025 02:21 AM
share Share
Follow Us on
वाहन चोर गिरोह का एक और सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे

पताही, एसं। पताही थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के परसौनी कपूर गांव से एक और वाहन चोर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। पूछ ताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ज्ञात हो की विगत दो सप्ताह पहले थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने एक बाइक चोर गिरोह का खुलासा कर चोरी की एक दर्जन बाइक को बरामद किया था। गिरफ्तार बदमाश द्वारा अपने गिरोह के लगभग आधा दर्जन अन्य सहयोगियों के नाम का खुलासा किया था। जिसे पुलिस द्वारा गोपनीय रखते हुए बाइक चोर गिरोह के अन्य चोरो की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने थाना क्षेत्र के परसौनी कपूर गांव से बाइक चोर गिरोह के एक और सदस्य पियूष उर्फ़ छेदी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि बाइक चोर गिरोह का एक और सदस्य पियूष उर्फ़ छेदी गिरफ्तार हुआ है। गिरोह के अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।