सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए की वटसावित्री पूजा
अमरपुर प्रखंड में वट सावित्री पूजा श्रद्धा एवं नियम से की गई। सुहागिन महिलाओं ने सोमवार को पति की लंबी उम्र के लिए वटवृक्ष की परिक्रमा की। महिलाएं श्रृंगार कर वटवृक्ष के पास पहुंचीं और पूजा-अर्चना की।...
Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाTue, 27 May 2025 04:14 AM

अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर प्रखंड क्षेत्र में वट सावित्री पूजा नियम एवं निष्ठा से किया गया। सुहागिनों ने सोमवार को पति की लंबी उम्र के लिए वटवृक्ष की परिक्रमा की। यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। सोमवार को दोपहर बाद महिलाएं श्रृंगार कर घरों से निकलीं तथा वटवृक्ष के पास पहुंच कर उसकी परिक्रमा कर पूजा अर्चना की। हालांकि कुछ महिलाएं मंगलवार को वोट सावित्री पूजा करेंगी। कई जगह महिलाओं ने पंडितों से वट सावित्री की कथा भी सुनी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।