Begusarai Municipal Corporation Gains Relief with Appointment of 5 Junior Engineers नगर निगम के विकास के लिए विभाग से मिल गये स्थायी रूप से पांच जेई , Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBegusarai Municipal Corporation Gains Relief with Appointment of 5 Junior Engineers

नगर निगम के विकास के लिए विभाग से मिल गये स्थायी रूप से पांच जेई

बोले बेगूसराय असर कमी झेल रहा नगर निगम के लिए राहतभरी खबर है। अच्छी खबर यह कि निगम को स्थायी रूप से पांच कनीय अभियंता मिल गये। पांच जुनियर इंजीनियर के योगदान देने के बाद निगम क्षेत्र के सभी वार्डों...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSat, 3 May 2025 08:17 PM
share Share
Follow Us on
नगर निगम के विकास के लिए विभाग से मिल गये स्थायी रूप से पांच जेई

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। तकनीकि अधिकारियों की कमी झेल रहा नगर निगम के लिए राहतभरी खबर है। अच्छी खबर यह कि निगम को स्थायी रूप से पांच कनीय अभियंता मिल गये। पांच जुनियर इंजीनियर के योगदान देने के बाद निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में विकास की गति मिलेगी। नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश पर नगर आयुक्त सत्येन्द्र कुमार सिंह ने 26 अप्रैल को सभी जेई को उनके कार्य क्षेत्र का आवंटन कर दिया गया। असैनिक में चार व यांत्रिक में एक जेई के योगदान देने के बाद निगम क्षेत्र में विकास की गति और तेज होगी। इससे पहले कनीय अभियंता की कमी से विकास का कार्य काफी कच्छत गति से चल रहा था।

मुख्य पार्षद पिंकी देवी ने बताया कि कनीय अभियंता की कमी फिलहाल दूर हो गयी है। हिन्दुस्तान की मुहिम बोले बेगूसराय के तहत नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से खबर प्रकाशित करने के लिए हिन्दुस्तान टीम को बधाई दी है। 26 अप्रैल को नगर निगम कार्यालय से निर्गत पत्र के अनुसार असैनिक में चंदन कुमार, रवि कुमार, मनोरंजन कुमार, राम दत्त भारती को काम के लिए वार्ड का बंटबारा कर दिया गया है। जबकि यांत्रिक में प्रियंका कुमारी कनीय अभियंता के रूप में काम करेगी। नगर आयुक्त ने कहा है कि सभी नवनियुक्त जेई को निदेश दिया है कि पूर्व से नगर निगम के अनुभवी सहायक अभियंताओं, कनीय अभियंता के वार्ड में संचालित योजना कार्यों का ओवजरवेशन एमबी बुक तैयार करने व मापी लेने का कार्य आदि का प्रशिक्षण लेने को कहा गया है। साथ ही प्रतिदिन आयुक्त से मिलकर किये गये कार्यों का प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करने को कहा गया है। असल में हिन्दुस्तान अखबार की मुहिम बोले बेगूसराय के तहत 14 अप्रैल को पार्षदों को मिले वेतन और पेंशन कर्मचारियों की कमी खत्म हो शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। उसके बाद नगर आयुक्त सत्येन्द्र कुमार सिंह ने नवनियुक्त कनीय अभियंओं को वार्ड भी आवंटत कर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।