Language Mastery Special Lecture at Ganga Global Institute by Language Expert Sanjay Kumar Sinha व्याकरण भाषा का मेरुदंड: संजय, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsLanguage Mastery Special Lecture at Ganga Global Institute by Language Expert Sanjay Kumar Sinha

व्याकरण भाषा का मेरुदंड: संजय

फोटो नंबर: 15, गंगा ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में भाषा विशेषज्ञ संजय कुमार सिन्हा को सम्मानित करते शिक्षकगण।

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायWed, 9 April 2025 09:08 PM
share Share
Follow Us on
व्याकरण भाषा का मेरुदंड: संजय

बेगूसराय। गंगा ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एमबीए ) में बुधवार को भाषा पर अधिकार विषय पर एक विशेष शैक्षणिक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में त्रिभुवन विश्वविद्यालय काठमांडू (नेपाल) के प्रख्यात भाषा विशेषज्ञ संजय कुमार सिन्हा विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने व्याकरण को भाषा का मेरुदंड बताया और छात्रों को व्याकरण सीखने के लिए रोचक और सरल तरीके बताये। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भाषा कौशल के महत्व से अवगत कराना, प्रभावी संप्रेषण के लिए व्याकरणिक ज्ञान का सही उपयोग समझाना और उन्हें आत्मविकास की दिशा में प्रेरित करना था। इस अवसर पर संस्थान की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) सुधा झा, प्रो. मुरारी कुमार और प्रो. स्वतंत्र कुमार की अहम भूमिका रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।