खेलो इंडिया यूथ गेम्स: एकतरफा मुकाबले में मिजोरम ने बिहार को 6-1 से हराया
यमुना भगत स्टेडियम तेघड़ा में पुरुष वर्ग में मिज़ोरम एवं बिहार के बीच खेला गया फुटबॉल मैच

बेगूसराय/सिंघौल। निज संवाददाता जिले में यमुना भगत स्टेडियम तेघड़ा में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 नेशनल फुटबॉल के पुरुष वर्ग में मिज़ोरम ने एक तरफा मुकाबले में बिहार को 6 -1 से हरा दिया। पूरे मैच में मिजोरम की टीम बिहार पर हावी रही। मिजोरम ने पहले हॉफ में 4 और दूसरे हाफ में दो गोल दागे। जबकि बिहार की टीम पहले हॉफ में गोल का खाता नहीं खोल पाई और दूसरे हॉफ में एक गोल कर किसी तरह अपना खाता खोल पाई। मिजोरम की ओर से उनके खिलाड़ियों ने 24वें, 27वें, 45वें, 86वें और 90 वें मिनट पर गोल दागा।
बिहार की ओर से सिर्फ कप्तान आयुष ने मैच के 84वें मिनट पर एक गोल किया। इससे पहले यमुना भगत स्टेडियम तेघड़ा में अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार और अन्य पदाधिकारी ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनकी हौसला अफजाई की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।