रघुनाथपुर बरारी पंचायत के सरपंच का निधन
साहेबपुरकमाल के रघुनाथपुर बरारी ग्राम कचहरी के सरपंच दिनेश्वर यादव का बुधवार की सुबह निधन हो गया। उनके निधन से प्रखंड के जनप्रतिनिधियों में शोक की लहर दौड़ गई है। विधायक सत्तानंद समेत कई नेताओं ने...

साहेबपुरकमाल। प्रखंड की रघुनाथपुर बरारी ग्राम कचहरी के सरपंच दिनेश्वर यादव का बुधवार की अहले सुबह निधन हो गया। प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष सह रघुनाथपुर बरारी पंचायत के सरपंच के निधन से प्रखंड के जनप्रतिनिधियों में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके निधन पर विधायक सत्तानंद संबुद्ध, जदयू नेता अमर कुमार सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष शिवशंकर सिंह चंद्रवंशी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शंभु शरण कर्मशील, युवा राजद के प्रदेश सचिव देश गौरव, प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश यादव, अजय भारती, भाजपा नेता अशोक यादव, अरुण सिंह, वंशराज यादव, चंद्रदेव यादव, सिकंदर यादव, रणवीर कुमार रमण से शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से प्रखंड क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।