जनता दरबार में चार मामलों का हुआ निष्पादन
छौड़ाही में शनिवार को भूमि विवाद के समाधान के लिए जनता दरबार आयोजित किया गया। सीओ चन्द्र प्रकाश पांडेय ने फरियादियों के दस्तावेजों की जांच की और दोनों पक्षों की शिकायतें सुनीं। चार मामलों का निष्पादन...
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSat, 3 May 2025 08:05 PM

छौड़ाही। थाना परिसर छौड़ाही में भूमि विवाद के निष्पादन हेतु शनिवार को जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में सीओ चन्द्र प्रकाश पांडेय ने बारी-बारी फरियादियों के दस्तावेज का अवलोकन कर दोनों पक्षों की फरियाद सुनी। सीओ ने बताया कि आधे दर्जन बादो मे चार मामलों का निष्पादन किया गया है जबकि दो नए आवेदन पंजीकृत किया गया। दोनों पक्षों को बुलाकर इनकी सुनवाई अगले शनिवार को की जाएगी। इस अवसर पर एसआई राजदेव मांझी, अंचल कर्मी अवतंश कुमार उर्फ पिंटु आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।