नावकोठी: उत्सवी माहौल में हुई संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
लीड युवा पेज:::::::::हत संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकमुजफ्फर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हसनपुर बागर तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकमुजफ्फर के...

नावकोठी, निज संवाददाता। मशाल 2024-25 के तहत संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकमुजफ्फर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हसनपुर बागर तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकमुजफ्फर के बच्चों ने दोनों संवर्गों अंडर -14तथा अंडर -16 में खेल की विभिन्न विधाओं में बालक-बालिका ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। 60 मीटर दौड़ के अंडर -14 में बालक वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकमुजफ्फर के विशाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर -14 बालिका वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय हसनपुर की मधु प्रथम स्थान पर रही। वहीं, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकमुजफ्फर की मलाइका परवीन तथा सोनाली कुमारी द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रही।
100 मीटर दौड़ में अंडर-16 के बालक वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकमुजफ्फर के माधव कुमार एवं गोविन्द कुमार ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी संवर्ग में बालिका वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकमुजफ्फर की सुरुचि कुमारी और सीमा भारती ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया।अंडर -14 में 800 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकमुजफ्फर की रजनी कुमारी ने प्रथम स्थान लिया वहीं अंडर 16में बालक वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकमुजफ्फर के दिलखुश कुमार एवं सौरव कुमार ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर -16 के बालिका वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकमुजफ्फर की गुन गुन कुमारी एवं खुशबू कुमारी ने प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। साइकिलिंग में अंडर -14 में बालक वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकमुजफ्फर के आदित्य राज तथा बालिका वर्ग में प्रियांशु कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंडर -16 में बालक वर्ग में इसी स्कूल के राहुल कुमार और मो सनफराज तथा बालिका वर्ग में अमृता कुमारी ने अव्वल स्थान लिया। लंबी कूद में अंडर -14 में आलोक कुमार तथा बालिका वर्ग में पायल, कुमकुम तथा सिल्की प्रिया ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।अंडर -16में बालक वर्ग में आजाद कुमार एवं अनुराग कुमार ने प्रथम और द्वितीय स्थान लिया। अंडर -16 में बालिका वर्ग में अफीफा फातिमा ने प्रथम स्थान लिया।600मीटर दौड़ में अंडर -14में बालक वर्ग में इसी विद्यालय के नीतीश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्घाटन हसनपुर बागर पंचायत के मुखिया विजय पासवान ने फीता काटकर किया। निर्णायक मंडल में किसलय कुमार, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, स्मिता कुमारी, शैलेन्द्र कुमार, मो मोसिम,सोनम कुमारी के अतिरिक्त उत्क्रमित मध्य विद्यालय हसनपुर बागर के शारीरिक शिक्षा अनुदेशक मिथिलेश पाण्डेय थे। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका इन्दु कुमारी,अभय कुमार, खुशबू कुमारी, संजीत कुमार,माधव कुमार,प्रणव कुमार, कन्हैया कुमार आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।