किशोरों ने चार किशोरियों से मारपीट कर पथराव किया
साहिबाबाद में चार किशोरों ने एक किशोरी और उसकी सहेलियों के साथ छेड़छाड़ की और फिर मारपीट की। विरोध करने पर किशोरों ने पथराव किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 20 मई को हुई, जब...

ट्रांस हिंडन। साहिबाबाद थानाक्षेत्र में पड़ोस में रहने वाले चार किशोरों ने किशोरी व उसकी सहेलियों छेड़छाड़ कर से मारपीट की। विरोध पर पथरावर किया। 20 मई की घटना में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी के सहेलियां घर आई थीं। वह उनके साथ छत पर बातचीत कर रही थी। पड़ोस में रहने वाले किशोर व उसके तीन साथी भी अपनी छत पर पहुंचे और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध पर मारपीट करने लगे। किशोरों ने बेल्ट से किशोरियों को पीटा और पथराव भी किया। शोर सुनकर उनका बेटा पहुंचा तो किशोर भागने लगे।
मौके से एक को पकड़ लिया, जिसके माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया गया। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।