यज्ञ से भक्ति का माहौल तो बनता ही है मन की भी शुद्ध होती है: तेजस्वी
बलिया के तुलसीटोल में आयोजित 11 दिवसीय महारूद्र यज्ञ का फीता काटकर किया उद्घाटन... आयोजित महारूद्र यज्ञ का नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उद्घाटन किया। उन्होंने यज्ञ मंडप में लगे फीता काटकर

बलिया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत तुलसीटोल गांव में शुक्रवार से आयोजित महारूद्र यज्ञ का नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उद्घाटन किया। उन्होंने यज्ञ मंडप में लगे फीता काटकर विधिवत यज्ञ का उद्घाटन किया। इसके बाद यज्ञ परिसर का भ्रमण भी किया। जहां आकर्षक मूर्तियां को देख कलाकार को साराहा साथ ही ग्रामीणों को भी इस भव्य आयोजन करने को लेकर सराहना की। इसके बाद वे यज्ञ स्थल पर बने मंच पर पहुंचे। जहां उन्होंने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि यज्ञ से वातावरण में भक्ति मय माहौल तो बनता ही है। साथ ही मन की शुद्धि भी होती है।
यज्ञ के हवन की खुशबू जहां तक जाती है वहां तक वातावरण शुद्ध हो जाता है। उन्होंने सीमा पर पाकिस्तान के साथ हो रहे युद्ध पर बोलते हुये कहा कि सीमा पर हमारे जवान मुस्तैदी से दुश्मनों का मुकाबला कर रहे हैं। शहीद परिवारों के प्रति हमारी संवेदना है। उन्होंने कहा कि हम देश के साथ खड़े हैं। हमें अपने देश के वीर जवानों का हौसला बढ़ाना चाहिये। जिनके बदौलत हम चैन का नींद सोते हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील करते हुये कहा कि देश में टेंशन का माहौल है। लेकिन हम एक जुट होकर भाईचारे के साथ इस घड़ी में एक साथ खड़े होकर दुश्मनों का मुकाबला करेंगे। उन्होंने कहा कि साहेबपुर कमाल विधानसभा के लोगों का समर्थन हमेशा मिलता रहा है। उनका प्यार, आशीर्वाद और समर्थन आगे भी हमें मिलते रहेगा। इसको लेकर लोगों से अपील किया। निश्चित समय से काफी लेट पहुंचे नेता प्रतिपक्ष यज्ञ स्थल पर ज्यादा समय नहीं देते हुये अपने गंतव्य को निकल गये। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सत्तानंद संबुद्ध उर्फ ललन यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश यादव, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह उर्फ सार्जन सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास, रामविलास सिंह, राकेश सिंह, कांग्रेस नेता अमित यादव, यज्ञ समिति के अध्यक्ष सर्वेश कुमार सुधांशु, सचिव संजय यादव, कोषाध्यक्ष अरविंद यादव, उपाध्यक्ष धनराज यादव, उप कोषाध्यक्ष राम प्रवेश यादव, सुधांशु यादव उर्फ शानो, माहेश्वरी यादव, टुनटुन यादव, मोतीलाल यादव, शिक्षक सुमन कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।