Gang Rape Incident on Highway Mother and Daughter Attack in Bulandshahr हाईवे पर पहले भी हो चुकी है दरिंदगी, फिर भी पुलिस नहीं सतर्क, Bulandsehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsGang Rape Incident on Highway Mother and Daughter Attack in Bulandshahr

हाईवे पर पहले भी हो चुकी है दरिंदगी, फिर भी पुलिस नहीं सतर्क

Bulandsehar News - बुलंदशहर में 2016 में हाईवे पर मां-बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। हाल ही में फिर से एक किशोरी के साथ इसी तरह की घटना हुई। पीड़िता ने खुद पुलिस थाने जाकर घटना की जानकारी दी। बदमाशों ने परिवार को...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरSun, 11 May 2025 01:32 AM
share Share
Follow Us on
हाईवे पर पहले भी हो चुकी है दरिंदगी, फिर भी पुलिस नहीं सतर्क

बुलंदशहर में वर्ष 2016 में हाईवे पर मां-बेटी से दुष्कर्म की घटना पूर्व में हो चुकी है। अब फिर हाईवे पर दुष्कर्म की घटना हुई है। हाईवे पर हुई दरिंदगी के बारे में पुलिस को भनक नहीं लगी। पीड़ित ने खुद थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। 29 जुलाई 2016 की रात मां और उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी से गैंगरेप किया गया था। पीड़िता ने बताया था कि वह कार में सवार होकर परिवार के सदस्यों के साथ तेरहवीं के लिए शाहजहांपुर से नोएडा जा रहे थे। इसी दौरान बुलंदशहर के नेशनल हाइवे पर बदमाशों ने उनकी कार रोक ली।

जिसके बाद परिवार के लोगों को बंधक बना लिया था। 14 वर्षीय उनकी बेटी ने मार्शल आर्टस के पैतरों को अजमाते हुए बदमाशों से करीब आंधे घंटे तक सामना किया था। बदमाशों ने महिला के पति और बेटे पर बंदूक तान दी थी। जिसके बाद बदमाशों ने मां-बेटी के साथ दरिंदगी कर दुष्कर्म की घटना को अंजमा दिया था। अब नोएडा की किशोरी से हाईवे पर कार में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।