भारतीय सेना के समर्थन में कांग्रेस ने निकाली जय हिंद यात्रा
भागलपुर में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने भारतीय सेना के समर्थन में जय हिंद यात्रा निकाली। यह यात्रा स्टेशन चौक से शुरू होकर सुजागंज बाजार, खलीफाबाग चौक होते हुए शहीद भगत सिंह की प्रतिमा तक पहुंची।...

भागलपुर,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारतीय सेना के समर्थन में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जय हिंद यात्रा निकाली। यह यात्रा स्टेशन चौक से शुरू होकर सुजागंज बाजार, खलीफाबाग चौक होते हुए शहीद भगत सिंह की प्रतिमा तक पहुंची। यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ई. परवेज जमाल ने किया। उन्होंने कहा कि सेना की वीरता और पराक्रम ने देश का मस्तक को ऊंचा कर दिया है। यात्रा के दौरान प्रो़ अमरेंद्र सिंह, मो. अख्तर हुसैन, अनामिका शर्मा , गिरिधर राय, डॉ. प्रवीण झा, अरविन्द झा, राजेश रंजन (राजू), उमानाथ जोशी, ताकि अहमद जावेद, खुसरो रजा, बमबम प्रीत, अशोक कुमार सिंह, सौरभ पारिख, बालकृष्ण, दिलीप मंडल, हरे राम तांती आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।