मोर को देखकर नाचने लगीं कंगना रनौत, पेड़ से तोड़े आम, वायरल हुआ वीडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें मोर को देखकर उसकी की तरह नाचते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस के इस अंदाज को सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस को अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट देती रहती हैं। कंगना ने अपने कुछ नए वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियो में एक्ट्रेस को मोर को देखकर उसकी तरह नाचते देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने आम पेड़ से आम तोड़े और अपने इस समय का आनंद लिया। कंगना ने पोस्ट में बताया है कि जिंदा रहने के लिए जिंदगी जरूरी है। इन तस्वीरों और वीडियो में उन्हें खुश देखा जा सकता है।
मोर को देखकर नाचीं कंगना
कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने सामने पंख फैलाए मोर को देखकर खुद भी डांस करने लगती हैं। अगले वीडियो में उन्हें पेड़ से आम तोड़ते देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने एक्शन में लिखा, 'जिंदा रहने के लिए सिर्फ एक चीज जरूरी है और वह है जिंदगी। उम्मीद है कि हम जी नहीं रहे हैं, बल्कि जिंदा भी हैं और जीवंत भी।' ये वीडियो उनके फैंस पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ऐसे खिलखिलाती अच्छी लगती हो, एक अन्य यूजर ने लिखा, ये दिल मांगे मोर, एक अन्य यूजर ने लिखा आपके दिल में मेरे लिए जगह है, एक और यूजर ने लिखा, खूबसूरत क्वीन, एक यूजर ने लिखा, आपके कितने रंग है।
फिल्मों के साथ राजनीति में बिजी
बता दें, कंगना रनौत फिल्मों की एक्ट्रेस के साथ हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी की सांसद भी हैं। 2024 में उन्होंने चुनाव जीतकर अपने प्रदेश के लोगों के लिए काम करने का फैसला किया था। उन्हें कुछ समय पहले आई फिल्म एमरजेंसी में इंदिरा गांधी के किरदार में भी देखा गया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिली, लेकिन उनकी परफॉरमेंस की जमकर तारीफ हुई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।