Women s Empowerment in Politics Congress Leaders Discuss 33 Reservation महागठबंधन की सरकार बनी तो महिलाओं को मिलेगा सम्मान, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsWomen s Empowerment in Politics Congress Leaders Discuss 33 Reservation

महागठबंधन की सरकार बनी तो महिलाओं को मिलेगा सम्मान

जहानाबाद, निज संवाददाता। बैठक को संबोधित करते हुए रामा कश्यप ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने महिलाओं को राजनीति में आगे आने के लिए आरक्षण की व्यवस्था का भरोसा दिया है।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSun, 11 May 2025 10:11 PM
share Share
Follow Us on
महागठबंधन की सरकार बनी तो महिलाओं को मिलेगा सम्मान

जहानाबाद, निज संवाददाता। जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी कविता कुमारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बिहार प्रदेश द्वारा नियुक्त जिला महिला प्रभारी रामा कश्यप ने भी बैठक में भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए रामा कश्यप ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने महिलाओं को राजनीति में आगे आने के लिए आरक्षण की व्यवस्था का भरोसा दिया है। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की भागीदारी रहेगी। साथ ही महिलाओं की समस्याओं को दूर करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। महिलाओं को हर क्षेत्र में मजबूत करना और लोकसभा तथा विधानसभाओं में महिलाओं को भागीदारी सुनिश्चित करना हमारी पार्टी की अहम लक्ष्य है।

आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को जिताने में महिलाओं की अहम भूमिका रहेगी एवं महागठबंधन की सरकार आने पर महिलाओं की उचित भागीदारी दी जाएगी। इसी क्रम में सेवनन पंचायत के पतरियां, दौलतपुर एवं सेवनन गांव में जाकर महिलाओं की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। बैठक में जिलाध्यक्ष इश्तियाक आजम, कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रवेश ठाकुर, पूर्व प्रवक्ता प्रोफेसर भूषण कुमार सिंह, प्रेम कुमार, सोनू लता कुमारी, सरिता कुमारी, मंजू लता देवी, रिंकू देवी, सहित कई महिलाये उपस्थित थी। फोटो- 11 मई जेहाना- 22 कैप्शन- जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला नेत्रियों के साथ बैठक करती पूर्व अध्यक्ष महिला कांग्रेस कविता कुमारी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।