बरौनी के मैदाबभनगामा में महिला संवाद
बीहट के बरौनी प्रखंड में महिला संवाद कार्यक्रम के तहत अधिकारियों ने महिलाओं की आकांक्षाओं को सुना। जीविका की बीपीएम मोनिका कुमारी और सामुदायिक समन्वयक शिम्पी कुमारी ने कार्यक्रम में भाग लिया। रविवार...
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSat, 10 May 2025 08:46 PM

बीहट। बरौनी प्रखंड की मैदाबभनगामा पंचायत के युग संकुल के अंजलि व कृष्णा ग्राम संगठन में शनिवार को महिला संवाद कार्यक्रम के जरिये महिलाओं की आकांक्षाओं से अधिकारी रू-ब-रू हुए। जीविका की बीपीएम मोनिका कुमारी ने बताया कि महिला संवाद कार्यक्रम में सामुदायिक समन्वयक शिम्पी कुमारी, ललन कुमार शामिल हुए। रविवार को नींगा पंचायत के युग संकुलाधीन दो ग्राम संगठन पर महिला संवाद का कार्यक्रम होना है। बरौनी के कुल 112 ग्राम संगठनों में से 34 पर महिला संवाद का कार्यक्रम हो चुका है। (नि.सं.)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।